न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: सब्जी की आड़ में शराब की तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर पुलिस ने ट्रक में गोभियों के बीच छिपा रखे शराब के 160 कार्टन बरामद कर लिए। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Dec 2020 9:40:11

राजस्थान: सब्जी की आड़ में शराब की तस्करी, दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर पुलिस ने ट्रक में गोभियों के बीच छिपा रखे शराब के 160 कार्टन बरामद कर लिए। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने जयपुर में तस्करी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने कालवाड़ इलाके में गिरफ्तार किया। यह लोग ट्रक में सब्जी की बोरियों की आड़ में हरियाणा निर्मित शराब को अवैध तरीके से जयपुर में तस्करी करते थे।​​​

शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये तस्कर शराब की तस्करी के लिए शुभ मुहूर्त निकलवाते हैं। वे मंगलवार व शनिवार को रात 12 बजे बाद ही तस्करी के लिए रवाना होते थे। लेकिन, इस बार पुलिस से बच नहीं सके। एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रहलाद जाट सीकर जिले के लोसल व सुभाष यादव सीकर में अजीतगढ़ कस्बे का रहने वाला है। ये दोनों शराब तस्कर धर्मपाल मीणा के लिए काम करते हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि धर्मपाल मीणा ने गोभी सब्जी से भरे ट्रक को चौमूं बाईपास के पास सौंपा था। इसमें भरी शराब को तस्करी कर नागौर तक पहुंचाने के लिए 5-5 हजार रुपए देना तय किया था।

डीसीपी योगेश यादव ने बताया पुलिस को सूचना मिली कि कुछ तस्कर सब्जी की आड़ में हरियाणा निर्मित शराब की तस्कर कर रहे हैं। सूचना मिलने पर कालवाड़, चौमूं व हरमाड़ा इलाके में निगरानी रखनी शुरू की। इस दौरान कालवाड़ इलाके में ग्रामीण से आने वाली रोड पर नाकाबंदी करके ट्रक को पकड़ा गया। आरोपी चौमूं में मंडी से सस्ती सब्जी खरीदकर ट्रक में शराब के कार्टूनों के ऊपर भरवाते हैं। उसके बाद रास्ते में अलग-अलग जगह पर चालक व खलासी बदल देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल

रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान

चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी

'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग

30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी

राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष

पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क

मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता