न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथरस केस पर बोले CM गहलोत, BJP के बड़े नेता राजस्थान आएं, हम पुलिस प्रोटेक्शन के साथ घटनास्थल पर जाने की देंगे अनुमति

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) में जाने से रोके जाने की घटना को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 3:22:48

हाथरस केस पर बोले CM गहलोत, BJP के बड़े नेता राजस्थान आएं, हम  पुलिस प्रोटेक्शन के साथ घटनास्थल पर जाने की देंगे अनुमति

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) में जाने से रोके जाने की घटना को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़े शब्दों में निंदा की है। बीजेपी (BJP) पर निशाना साधते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि विपक्ष का धर्म है कि राजस्थान में भी यदि कोई घटना होती है तो उनके बड़े नेता यहां आएं। हम उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन (Police protection) के साथ घटनास्थल जाने के लिए अनुमति देंगे। सीएम ने कहा कि जब खेरवाड़ा में घटना हुई तो मदन दिलावर सहित बीजेपी के 3 नेता गए तो हमने तो नहीं रोका। उनको जाना चाहिए। वास्तव में घटना क्यों हुई यह देखना विपक्ष का काम है। उन्होंने कहा कि हाथरस जैसी घटना कभी नहीं देखी गई। उन्होंने राहुल और प्रियंका गांधी के हाथरस के बजाय राजस्थान में आने को लेकर किए गए कटाक्ष पर कहा कि यह बेहूदा तर्क है। हाथरस में वे दोनों नेता विपक्ष के प्रमुख नेता के रूप में जा रहे थे। आप विपक्ष के नेता के रूप में राजस्थान आओ हम पुलिस प्रोटेक्शन के साथ अनुमति देंगे।

शुक्रवार को यहां सचिवालय में मीडिया से बातचीत में गहलोत ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डेमोक्रेसी के अंदर कोई राष्ट्रीय स्तर का मुख्य विपक्षी दल का नेता घटनास्थल जाना चाहता है उसे रोकना क्यों चाहिए ?

राजस्थान में बारां, सीकर, जयपुर और अजमेर की घटनाओं पर बवाल

बता दे, राजस्थान में हाल ही में बारां, सीकर, जयपुर और अजमेर में रेप के कई मामले सामने आये हैं। यूपी के हाथरस केस पर मचे हंगामे के बाद पुलिस अब इन मामलों में संवदेशलीता दिखाते हुये आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने में जुटी है। इन मामलों में कुछ आरोपियों को दबोच लिया गया, जबकि कुछ की तलाश की जा रही है। लेकिन इस बीच इन पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जबर्दस्त ट्वीटर वार छिड़ा हुआ है। खासकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथरस दौरे के बाद आरोप-प्रत्यारोपों में तेजी आ गई है। इसमें ट्वीटर पर रेप मामलों की खबरों को दिखाते हुये आरोप-प्रत्यारोप लगाये जा रहे हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीटर करते हुये कहा कि ''प्रदेश में पिछले 15 दिनों के अंदर गैंगरेप एवं रेप की कई वारदातें हो चुकी हैं। वहीं हफ्तेभर में अलवर, सीकर,आमेर, सिरोही, अजमेर, बारां में घिनौनी वादरातें हुईं, लेकिन @ashokgehlot51 जी मौन हैं। कानून व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है, ना ही इन मामलों पर संज्ञान ले रहे हैं।''

वहीं सीएम अशोक गहलोत ने उत्तर प्रदेश की घटना की निंदा करते हुये अपने ट्वीट में कहा है 'हाथरस में हुई घटना बेहद निंदनीय है, उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है लेकिन दुर्भाग्य से राजस्थान के बारां में हुई घटना को हाथरस की घटना से कम्पेयर किया जा रहा है।'

गहलोत ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि 'घटना होना एक बात है और कार्यवाही होना दूसरी, घटना हुई तो कार्यवाही भी तत्काल हुई। इस केस को मीडिया का एक वर्ग और विपक्ष हाथरस जैसी वीभत्स घटना से कम्पेयर करके प्रदेश और देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत