न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दर्दनाक हादसा: जयपुर-दिल्ली बाइपास पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई प्राइवेट बस, 3 यात्रियों की मौत, 12 झुलसे

राजधानी जयपुर के अचरोल थाना इलाके में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां, एक वीडियोकोच बस हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इससे बस में करंट दौड़ गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Nov 2020 2:13:55

दर्दनाक हादसा: जयपुर-दिल्ली बाइपास पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई प्राइवेट बस, 3 यात्रियों की मौत, 12 झुलसे

राजधानी जयपुर के अचरोल थाना इलाके में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां, एक वीडियोकोच बस हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इससे बस में करंट दौड़ गया। हादसे में बस में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर 12 बजे की है। लाइन टकराने के बाद बस में करंट फैल गया। बस से निकलने के लिए यात्रियों में भगदड़ मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बस से यात्रियों को निकालना शुरू किया। हादसे की शिकार हुई निजी बस दिल्ली से जयपुर आ रही थी। हादसे की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण शंकर दत्त शर्मा मौके के लिए रवाना हो गये हैं।

चंदवाजी थाना पुलिस एसएचओ अनीता मीणा ने बताया कि इस घटना में लगभग 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जो 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, उनमें से 3 ने अस्पताल में पहुंचने के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दो की हालत गंभीर है।

rajasthan,jaipur,bus,videocoach bus,hypotension line,accident,news

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा अचरोल के पास दोपहर करीब 12 बजे हुआ। वहां से सवारियों से भरी एक बस दिल्ली से जयपुर आ रही थी। इसी दौरान वह अचरोल के पास सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन को छू गई। इससे बस में करंट दौड़ गया। करंट लगने से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक बस ड्राइवर की जल्दबाजी इस घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से जब जयपुर की तरफ आ रही थी, तब रास्ते में जाम मिला। इस जाम से बचने के लिए ड्राइवर ने बस को रिवर्स करके रॉन्ग साइड से ले जाने की कोशिश की थी। इसी दौरान बस 11 हजार केवी की हाइटेंशन लाइन के खम्भे से टकरा गई। इससे तार टूटकर बस पर गिर गया। जिसके बाद बस में करंट फैल गया और आग लग गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत