न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना का खौफ / कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग ने अस्पताल की छत से लगाई छलांग, हुई मौत

कोरोना वायरस का खौफ लोगों के जहन में घर करता जा रहा है। जिसके चलते कोरोना संदिग्ध लोग अपनी जान दे रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Jul 2020 9:34:13

कोरोना का खौफ / कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग ने अस्पताल की छत से लगाई छलांग, हुई मौत

कोरोना वायरस का खौफ लोगों के जहन में घर करता जा रहा है। जिसके चलते कोरोना संदिग्ध लोग अपनी जान दे रहे है। हाल ही में एक ताजा मामला जयपुर से सामने आया है। यहां एक 78 वर्षीय बुजुर्ग अस्पताल की छत से कूद गया जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

78 वर्षीय कैलाश कोरोना संदिग्ध थे, संक्रमित नहीं। महामारी के खौफ और अस्पताल में अकेले रह जाने से वे नकारात्मकता से घिर गए थे। बुधवार सुबह उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। यानी वे आज डिस्चार्ज हो जाते। लेकिन रिपोर्ट आने से पहले उन्होंने अस्पताल की छत से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की बहू ने लगाया ये आरोप

मृतक की बहू ने आरोप लगाया कि अस्पताल में व्यवस्थाएं सही नहीं हैं। ससुर काफी परेशान हो गए थे। वे यहां से जाना चाहते थे, लेकिन रुकना मजबूरी थी। अस्पताल में कोई डॉक्टर या स्टाफ बात भी अच्छे से नहीं करता है। हमें साथ रहने की इजाजत नहीं थी, भर्ती होने के साथ ही वो इन सब से बहुत परेशान थे।

रात को ही बुजुर्ग का बेटा उनसे मिलने आया। सभी को मिलने नहीं दिया जाता, लेकिन कैलाश के कम लक्षण और रिपोर्ट नहीं आने के कारण बेटे को मिलने दिया। इसके बाद बेटा घर चला गया। इसके बाद से ही वे डिप्रेशन में आ गए और पूरी रात सो नहीं पाए। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पूरी सुरक्षा व्यवस्था है, बुजुर्ग बाथरूम से कूदे। इमरजेंसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बेटे और बहू के मुताबिक- बुजुर्ग अपनी बीमारी और अस्पताल की व्यवस्था से बहुत आहत थे।

कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा का दौरा बुधवार को बगराना स्थित क्वाॅरेंटाइन सेंटर से शुरू होना निर्धारित था, लेकिन आरयूएचएस कोविड अस्पताल में बुजुर्ग के कूदने की सूचना पर सीधे यहां पहुंचे। हाॅस्पिटल प्रबaन्धन और पुलिस अधिकारियों से हादसे की जगह व परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली।

अस्पताल में व्यवस्थाएं बेहतर हैं। फिर भी पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसा क्यों हुआ। मरीजों को अवसाद से निकालने संबंधी मामले में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को ही बुजुर्ग को यहां लाया गया था। जांच में कोरोना वे नेगेटिव पाए गए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत