न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सांप्रदायिक बवाल : जयपुर में फिर उपद्रव, कई इलाकों में लगाई गई धारा 144, इंटरनेट भी बंद

राजस्थान की राजधानी जयपुर के ईदगाह क्षेत्र में हुए उपद्रव के बाद पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Aug 2019 9:03:01

सांप्रदायिक बवाल : जयपुर में फिर उपद्रव, कई इलाकों में लगाई गई धारा 144, इंटरनेट भी बंद

राजस्थान की राजधानी जयपुर के ईदगाह क्षेत्र में हुए उपद्रव के बाद पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। दरहसल, जयपुर में सोमवार की रात दो समुदाय आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। सांप्रदायिक बवाल की इस घटना में 9 पुलिसकर्मियों समेत दोनों ही पक्ष के कुल 24 लोगों के घायल होने की खबर है। वही दूसरे दिन यानि मंगलवार की रात फिर वाहनों में तोड़फोड़ और पथराव ने माहौल तनावपूर्ण बना दिया। सुभाष चौक थाना इलाके में दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए और फिर से जमकर पथराव हुआ। 30 से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस के मुताबिक, जयपुर मे गलता गेट, रामगंज, सुभाष चौक, माणक चौक, ब्रह्मपुरी, कोतवाली, संजय सर्किल, नाहरगढ़,शास्त्री नगर, भट्टा बस्ती, आदर्श नगर, मोती डूंगरी, लाल कोठी, ट्रांसपोर्ट नगर और जवाहर नगर में सोमवार रात से धारा 144 लागू कर दी गई है।

बवाल के बाद एहतियातन 10 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा बुधवार की रात तक के लिए निलंबित कर दी गई है। इससे पहले पुलिस प्रशासन ने सोमवार रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बहाल करने की बात कही थी। जांच में जुटी पुलिस ने 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह बवाल उस समय भड़का जब एक पक्ष के लोग गाल्टा गेट के समीप दिल्ली हाईवे जाम कर रहे थे। उसी बीच हरिद्वार से चलने वाली एक बस पर किसी ने पत्थरबाजी कर दी। इस घटना में कुछ बस यात्रियों के चोटिल होने के बाद एक अफवाह उड़ी और दूसरे संप्रदाय के लोग भी सड़क पर उतर आए।

देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को भी भीड़ ने नहीं बख्शा। पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया गया। पुलिस के अनुसार उत्तेजित भीड़ ने लगभग आधा दर्जन कारों के शीशे तोड़ दिए, वहीं एक दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर सरकारी कर्मचारियों के कार्यों में बाधा डालने, राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध करने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत