न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर / भीगने से बची 2400 साल पुरानी ममी, 130 साल में पहली बार शोकेस से निकालना पड़ा बाहर

जयपुर में 14 अगस्त को हुई भीषण बारिश (7.36 इंच) से पहली बार अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में 4 फीट तक पानी भर गया। इससे म्यूजियम के बेसमेंट की गैलरी में रखी 2400 साल पुरानी ममी के 4 फीट ऊंचे बॉक्स तक पानी पहुंच गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Aug 2020 10:18:27

जयपुर / भीगने से बची 2400 साल पुरानी ममी, 130 साल में पहली बार शोकेस से निकालना पड़ा बाहर

जयपुर में 14 अगस्त को हुई भीषण बारिश (7.36 इंच) से पहली बार अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में 4 फीट तक पानी भर गया। इससे म्यूजियम के बेसमेंट की गैलरी में रखी 2400 साल पुरानी ममी के 4 फीट ऊंचे बॉक्स तक पानी पहुंच गया, लेकिन इसे समय रहते सुरक्षित जगह ले जाया गया। तूतू नाम की महिला की यह ममी मिस्र के प्राचीन नगर पैनोपोलिस के अखमीन इलाके से 2300 साल पहले मिली थी। इसे 130 साल पहले भारत लाया गया था। यह 322 से 30 ईसा पूर्व के टौलोमाइक युग की है। यह महिला खेम देवता के उपासक पुरोहितों के परिवार की सदस्य थी। अप्रैल 2017 में इस ममी को जयपुर के अलबर्ट हॉल के बेसमेंट में शिफ्ट किया गया था। इसके साथ-साथ यहां इसका इतिहास, जन्म-मृत्यु का संबंध, ममी बनाने का तरीका और इस ममी का एक्स-रे लोगों के सामने पेश किया गया था।

rajasthan,jaipur,mummy,showcase,rain,jaipur news,albert hall museum

अल्बर्ट हॉल के अधीक्षक डॉ राकेश छोलक ने बताया कि महज 4-5 इंच का फासला बचा था। ऐसे में 5 मिनट की भी देरी होती तो ममी डूब जाती और इस नुकसान की कभी भरपाई नहीं हो पाती, लेकिन समय रहते कांच तोड़कर ममी को निकाल लिया गया। मिस्र से लाई गई इस ममी को अल्बर्ट हॉल में लाए 130 साल से भी ज्यादा समय हो गया है। यह पहला मौका था, जब इसे बक्से से बाहर जमीन पर रखना पड़ा।

14 अगस्त की बारिश में पुरातत्व विभाग के हेड ऑफिस में भी 5 फीट तक पानी भर गया था, जिससे राज्य के सभी विभागों की सैकड़ों फाइलें भीग गईं। बीते चार दिन से अधिकारी और कर्मचारी एक-एक फाइल को सुखाने में जुटे हुए हैं। पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि ऑफिस में 5 फीट तक पानी भरने से सभी फाइल भीग गईं। लैपटॉप, प्रिंटर, कंप्यूटर में से कुछ भी नहीं बचा। भीगी हुई सैकड़ों फाइलें 4 दिन से सुखाई जा रही हैं।

प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि 7 दिन के लिए टूरिस्ट की एंट्री बंद है। हालात ठीक नहीं हुए तो इसे यह रोक और बढ़ाई जा सकती है। करीब 2-3 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत