न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / राजीव गांधी की जयंती पर इंदिरा रसोई योजना शुरू, 8 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना

वसुंधरा राजे की अन्नपूर्णा रसोई योजना को बंद कर उसकी जगह अशोक गहलोत ने 8 रुपये में भरपेट भोजन की इंदिरा रसोई योजना शुरू की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Aug 2020 11:20:02

राजस्थान / राजीव गांधी की जयंती पर इंदिरा रसोई योजना शुरू, 8 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना

वसुंधरा राजे की अन्नपूर्णा रसोई योजना को बंद कर उसकी जगह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8 रुपये में भरपेट भोजन की इंदिरा रसोई योजना शुरू की है। आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'कोई भूखा नहीं सोए' अभियान की शुरुआत करते हुए इंदिरा रसोई योजना शुरू की है। राजस्थान में शहरों में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल जैसी जगहों पर पहले दौर में इसे शुरू किया जा रहा है। 8 रुपये में मुख्य रूप से दाल, चपाती, सब्जी और अचार दिया जा रहा है। राजस्थान सरकार के अनुसार प्रति थाली सरकार 12 रुपये का अनुदान दे रही है और 8 रुपये खाने वाले को देना पड़ेगा। यानी 20 रुपये की एक थाली होगी। इसे प्रदेश भर के 213 नगरीय निकायों में 358 रसोई के साथ शुरू किया जा रहा है। इस योजना में रसोई की जगह बैठकर भोजन करने की व्यवस्था होगी। हर रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे और खाने वालों की तस्वीरें भी खींची जाएंगी। सरकार के अनुसार रोजाना 1 लाख 34 हजार और पूरे साल में 4 करोड़ 87 लाख लोगों को भोजन कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी और मोबाइल पर कूपन की सूचना देनी होगी।

यह होगा भोजन का समय

भोजन का समय सुबह 8:30 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक होगा जबकि शाम के भोजन का समय शाम 5:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक होगा। शुरुआत में हर निगम क्षेत्र में 300 लोगों को, नगर परिषद और पालिका क्षेत्र में 150 लोगों को सुबह-शाम खाना खिलाया जाएगा।

दरअसल अशोक गहलोत ने सत्ता में आने के बाद वसुंधरा राजे की 8 रुपये में भरपेट भोजन और 5 रुपये में भरपेट नाश्ता करने वाली अन्नपूर्णा रसोई योजना को बंद कर दिया था। इसे लेकर लोगों में भारी रोष था।

राज्य में कोरोना का हाल

राजस्थान में बीते 24 घंटे में 1312 केस आए। इनमें टॉप-10 जिलों में जोधपुर में 225, अलवर में 224, बीकानेर में 209, जयपुर में 189, कोटा में 143, धौलपुर में 83, सीकर में 68, पाली में 63, राजसमंद में 31 और झालावाड़ में 23 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 12 लोगों की मौत हुई। इनमें जयपुर में 4, नागौर और कोटा में 2-2, अजमेर, बीकानेर, गंगानगर और उदयपुर में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा। राज्य में अब तक कोरोना के 65,289 मरीज मिल चुके है वहीं, 910 लोगों की मौत भी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत