न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उच्च शिक्षा मंत्री का राजसमन्द में जनसंवाद कार्यक्रम

उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने कहा है कि राज्य सरकार नगरीय विकास के साथ ही नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयासों में जुटी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 06 May 2018 10:28:32

उच्च शिक्षा मंत्री का राजसमन्द में जनसंवाद कार्यक्रम

राजसमन्द । उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने कहा है कि राज्य सरकार नगरीय विकास के साथ ही नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयासों में जुटी है। इसी का परिणाम है कि राजस्थान में नगर निकायों के अथक प्रयासों से सुनहरा परिदृश्य सामने आ रहा है।

उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी रविवार को राजसमन्द शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अन्तर्गत गोविन्द नगर सामुदायिक भवन में जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों को सम्बोधित कर रही थी।

सख्ती से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री को क्षेत्रवासियों ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में विभिन्न स्थानों पर काफी संख्या में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया। मे मौके पर पहुंच कर अतिक्रमणों को देखा तथा नगर परिषद आयुक्त श्री बृजेश राय को निर्देश दिए कि समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए जाएं और सख्त कार्यवाही की जाए। उच्च शिक्षा मंत्री ने चेतावनी दी कि अतिक्रमणों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने घरों के बाहर निकाल दिए गए रैम्प को हटाने के लिए निर्देशित किया।

बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार

उच्च शिक्षा मंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि नगर परिषद कॉलोनी के विकास में भरसक प्रयास कर रही है और आधारभूत लोक सुविधाओं एवं संसाधनों की दिशा में व्यापक प्रयास होंगे। उन्होंने जानकारी दी कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में विकास के लिए एक करोड़ 7 लाख रुपए के काम कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हाउसिंग बोर्ड में पहले चरण में 80 लाख के काम होंगे। द्वारिकानगर में 20 लाख की लागत से सामुदायिक भवन, 7 लाख की लागत से दो टॉयलेट ब्लॉक बनेंंगे। 60 लाख की लागत से वाले सड़क कार्य से सम्पर्क सुविधा का विस्तार होगा। श्रीमती माहेश्वरी ने द्वारिकानगर -सी ब्लॉक एवं गोविन्द नगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में एक-एक हैण्डपंप लगाने के निर्देश जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दिए।

सड़क कार्य का निरीक्षण

उच्च शिक्षा मंत्री ने धोइन्दा से द्वारिकानगर तक सीधे सम्पर्क स्थापित करने के लिए हो रहे लिंक रोड निर्माण का कार्य देखा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी दूरदर्शिता से इसका काम कराया जाए ताकि यहां स्थित भूखण्डों पर बसने वाले लोगाें को किसी भी प्रकार दिक्कत न हो। यह सड़क इस प्रकार बननी चाहिए कि क्षेत्र के सभी लोगों को आवागमन एवं निवास में हर तरह से उपयोगी एवं लाभकारी हो। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन को रखरखाव के लिए हाउसिंग बोर्ड विकास समिति को सौंपने से इसका प्रबन्धक ठीक तरीके से हो सकेगा और इसका पूरा-पूरा उपयोग सुनिश्चित होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन