न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : राज्य में कोरोना की मृत्यु दर पर बोले चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, दी हालात की जानकारी

राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा द्वारा प्रदेश के कोरोना हालातों को लेकर गुरुवार को जानकारी दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Jul 2020 7:06:25

राजस्थान : राज्य में कोरोना की मृत्यु दर पर बोले चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, दी हालात की जानकारी

देशभर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा हैं।बीते दिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 45 हजार को पार कर चुका हैं। दुनियाभर में 1.53 करोड़ लोग इसके संक्रमण का शिकार हो चुके हैं और 6.30 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। हांलाकि देश में मृत्यु दर अन्य देशों की तुलना में कम हैं। राजस्थान के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा द्वारा प्रदेश के कोरोना हालातों को लेकर गुरुवार को जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जहां भी पॉजिटिव केस की संख्या बढ़ रही है, वहां रेंडम और क्लस्टर सेंपलिंग के जरिए जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसकी शुरुआत सबसे पहले जोधपुर से की जाएगी।

डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रदेश में बिना किसी लक्षण के पॉजिटिव आने वाले मरीजों को चिन्हित करना सबसे बड़ी चुनौती है। जांच के जरिए ही इस बात का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जोधपुर सिटी में पॉजिटिव को चिन्हित करने के लिए रामगंज मॉडल में काम में ली गई रेंडम सेंपलिंग पद्धति अपनाई जाएगी। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पॉजिटिव से निगेटिव का रेशो देश के 10 बड़े राज्यों में सबसे बेहतर है। प्रदेश में मृत्यु दर भी राष्ट्रीय औसत से कम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मृत्यु दर 2.34% से 1.38% हो गई है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि प्लाज्मा थेरेपी का राज्य में सफल परीक्षण किया गया है। जयपुर के अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी आईसीएमआर से अनुमति लेकर प्लाज्मा थेरेपी से इलाज करने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में पॉजिटिव से निगेटिव आने वाले मरीजों का डाटा बनाया जाएगा। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें प्लाज्मा डोनेट करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के क्वारैंटाइन सेंटर में खानपान व स्वच्छता की सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश अधिकारियों को जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीकानेर, पाली, बाड़मेर, भिवाड़ी जैसे क्षेत्र जहां सुपर स्प्रेडर के जरिए पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। उन क्षेत्रों में भी विशेष ध्यान देने के निर्देश जारी किए हैं ताकि कोरोना को आसानी से नियंत्रित किया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका