न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / क्या है SoG की जांच, जिसके बाद सचिन पायलट और अशोक गहलोत में छिड़ गया संग्राम

राजस्थान में मची सियासी हलचल के बीच कांग्रेस में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) के रास्ते अब अलग होते दिख रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Jul 2020 9:31:48

राजस्थान / क्या है SoG की जांच, जिसके बाद सचिन पायलट और अशोक गहलोत में छिड़ गया संग्राम

राजस्थान में मची सियासी हलचल के बीच कांग्रेस में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) के रास्ते अब अलग होते दिख रहे हैं। एक नोटिस ने सचिन पायलट को इतना खफा कर दिया कि अब उनके भाजपा में जाने के आसार लग रहे हैं। दरअसल, पिछले लंबे समय से अशोक गहलोत बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं कि उनकी सरकार को गिराने की कोशिशें जारी हैं। मध्य प्रदेश में जिस तरह से बाजी पलटी, उसके बाद हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान राजस्थान में बवाल हुआ था। यहां अशोक गहलोत ने विधायकों को रिजॉर्ट में रखा, खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था। लेकिन अब हाल ही में कुछ निर्दलीय विधायकों की फोन रिकॉर्डिंग होने का मामला सामने आया, जिसमें वो लोग विधायकों की खरीद फरोख्त की बात कर रहे हैं।

जांच के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SoG) का गठन

विधायकों की खरीद फरोक्त को लेकर सामने आए विवाद के बाद राजस्थान की सरकार ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप बनाया, जो कि इस मामले की पूरी जांच कर रहा था। इस जांच में सामने आया कि निर्दलीय विधायक रमिला खड़िया फोन पर विधायकों को खरीदने की बात कर रहे हैं, इस दौरान वो अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की लड़ाई का फायदा उठाने को भी कह रहे हैं जिससे सरकार आसानी से गिर सकती है। इस बातचीत के सामने आने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने कुल तीन विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज की, इसके अलावा स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने भारतीय जनता पार्टी के दो नेताओं को गिरफ्तार किया।

वो नोटिस जिसने बिगाड़ी सारी बात

अशोक गहलोत ने इस मामले की पूरी जांच बैठाने की ठानी और इसी के बाद SOG ने जांच शुरू कर दी। जिसके तहत 10 जुलाई को एक नोटिस उपमुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को भेजा गया। इस नोटिस में मौजूदा प्रकरण को लेकर उनसे सवाल-जवाब करने और बयान दर्ज करने के लिए था जिसमें सचिन से उनका वक्त मांगा गया था। माना जा रहा है कि सचिन पायलट को ये नोटिस ही अखर गया, क्योंकि इससे पहले अशोक गहलोत ने कहा था कि पार्टी ने जिन्हें मंत्री बनाया और पद दिया, वही गद्दारी कर रहे हैं। हालांकि, इस नोटिस के बाद जैसे ही विवाद बढ़ा तो अशोक गहलोत की ओर से साफ किया गया कि ये नोटिस सिर्फ उपमुख्यमंत्री को नहीं गया है, बल्कि मुख्यमंत्री समेत अन्य लोगों को भी आया है। जिसके तहत SOG के सामने अपना बयान दर्ज कराना है। इसी के बाद से कांग्रेस में दरार साफ हो गई।

सचिन पायलट अपने समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली आ गए और उनके हरियाणा के एक होटल में रुकने की खबर सामने आई। रविवार रात तक ये भी साफ हो गया कि सचिन पायलट के साथ करीब तीस विधायक हैं और वो लोग जयपुर वापस जाने के इच्छुक नहीं हैं। माना जा रहा है कि गहलोत से नाराज चल रहे पायलट पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर अपनी बात रख सकते हैं। सुलह का रास्ता नहीं निकला तो पायलट गहलोत सरकार के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। अगर मध्य प्रदेश की कहानी राजस्थान में भी दोहराई जाती है और पायलट समर्थक विधायक विधायकी छोड़ देते हैं तो गहलोत सरकार अल्पमत में आ जाएगी।

SoG जांच में सामने आई विधायकों को 25 करोड़ देने की बात

SoG के अनुसार उसने अवैध हथियार और विस्फोटक सामग्री की तस्करी से जुड़े मामले में मोबाइल नंबर 9929229909 और 8949065678 को सर्विलांस पर लिया हुआ था। सर्विलांस पर लिए गए मोबाइल की बातचीत में सामने आया है कि राज्यसभा चुनाव से पहले सरकार गिराने की साजिश रची गई थी। विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए देने की जानकारी भी सामने आई है। विधायकों को पैसा देने के मामले में एसीबी ने शनिवार को तीन निर्दलीय विधायकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें महुवा से ओमप्रकाश हुड़ला, अजमेर किशनगढ़ से सुरेश टांक और पाली मारवाड़ जंक्शन से निर्दलीय विधायक खुशवीर सिंह शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत