न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / खेत में घुसी ऊंटनी तो गांव के 3 लोगों ने कुल्हाड़ी से काट दिए आगे के दोनों पैर

राजस्थान में चुरू के सरदारशहर के साजनसर गांव में शनिवार को केरल में पिछले दिनों विस्फोटक खिलाकर हथिनी के साथ क्रूरता जैसा मामला सामने आया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Jul 2020 11:09:29

राजस्थान / खेत में घुसी ऊंटनी तो गांव के 3 लोगों ने  कुल्हाड़ी  से काट दिए आगे के दोनों पैर

राजस्थान में चुरू के सरदारशहर के साजनसर गांव में शनिवार को केरल में पिछले दिनों विस्फोटक खिलाकर हथिनी के साथ क्रूरता जैसा मामला सामने आया। यहां एक खेत में ऊंटनी के घुसने पर 3 लोगों ने बेरहमी से कुल्हाड़ी से उसके आगे के पैर पर हमला किया। इस हमले में एक पैर तो पूरा अलग हो गया और दुसरे पर गंभीर चोट आई है. ऊंटनी की उम्र चार साल है। समय रहते इलाज होने से उसकी जान बच गई। ऊंटनी की कराह सुनने के बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसे साजनसर गांव की गोशाला में भिजवाया गया। यहीं उसका इलाज किया गया। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने गुस्सा जताया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

डाॅ प्रवीण शर्मा ने बताया कि काफी खून बह गया था। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। डाॅ केसरीचंद नाई और डाॅ गिरधारीलाल ने बताया कि ऊंटनी का एक पैर बिल्कुल अलग हो गया, जिसे वापस नहीं जोड़ा जा सकता।

इस मामले में गांव के ओमप्रकाश सिंह ने तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ओमप्रकाश ने बताया कि वह और नोपाराम जाट गांव की रोही में सुबह मवेशी चरा रहे थे। तभी एक ऊंटनी भागती हुई दिखी। गांव के पन्नाराम, गोपीराम और लिछूराम दो बाइक से उसका पीछा कर रहे थे। आरोपियों के हाथों में कुल्हाड़ियां थीं। रोही में रास्ता बंद होने से ऊंटनी वहीं फंस गई। इसके बाद तीनों ने कुल्हाड़ी से उसके पैर काट दिए। रोकने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि ऊंटनी ने हमारे खेतों में नुकसान पहुंचाया है। तुम बीच में आाए तो तुम्हें भी काट देंगे। इसके बाद तीनों बाइक से भाग गए।

केरल में गर्भवती हथिनी को विस्फोटक से भरा फल खिलाया था

बता दे, करीब एक महीने पहले केरल के मलप्पुरम में एक गर्भवती हथिनी की पानी में खड़े-खड़े मौत हो गई थी। केरल के एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट की, तब यह मामला सामने आया था। भूखी गर्भवती हथिनी खाने की तलाश में जंगल से भटक कर रिहायशी इलाके में पहुंच गई थी। हथिनी सड़क पर टहल रही थी, तभी किसी ने उसे पटाखे से भरा फल खिला दिया था, जिससे उसका मुंह फट गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत