न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / करौली में जिंदा जलाए गए पुजारी का गांव वालों ने किया दाह संस्कार से इनकार, 50 लाख मुआवजा-नौकरी की मांग

पुजारी बाबूलाल के परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हालांकि मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 12:19:51

राजस्थान /  करौली में जिंदा जलाए गए पुजारी का गांव वालों ने किया दाह संस्कार से इनकार, 50 लाख मुआवजा-नौकरी की मांग

पुजारी बाबूलाल के परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हालांकि मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब खबर है कि मृतक पुजारी के बूकना गांव में लोगों की भीड़ जुटने लगी है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी, सुरक्षा एवं आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही गांव वाले पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलने तक अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े हुए हैं।

इस बीच, प्रशासन ने पुजारी के परिजनों से अंतिम संस्कार किए जाने का अनुरोध किया है। करौली के एसडीएम ओम प्रकाश मीणा ने कहा कि पुजारी बाबूलाल के परिजनों ने चौथी डिमांड भी सामने रखी है। हम सीनियर अफसरों के जरिये सरकार को उनकी मांग के बारे में बताएंगे। हम परिजनों से अपील करते हैं कि वे दाह संस्कार करें क्योंकि शव को रखे हुए दो दिन हो चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा (Dr। Kirori Lal Meena) भी बूकना गांव पहुंच चुक हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारजनों से मिल कर सांत्वना दी है। साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ भी मुलाकात करेंगे। सांसद ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और न्याय दिलाने की मांग रखी है। साथ ही उन्होंने घटना की कड़े शब्दों की निंदा की है। वहीं, सांसद के अलावा गंगापुर के पूर्व विधायक मानसिंह मीणा भी डॉक्टर किरोड़ी मीणा के साथ बूकना पहुंचे हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर न्याय की मांग की है। वहीं, डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा है कि राहुल गांधी को बूकना में आकर पीड़ित परिवार से मिलना चाहिए।

डॉक्टर किरोड़ी मीणा ने कहा है कि न्याय नहीं मिलने तक वे मौके पर डटे रहेंगे। वे हर हाल में परिवार का साथ देंगे। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने खुद पीड़ित परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सहायता नहीं मिलने तक वे मौके पर डटे रहेंगे। उन्होंने सरकार के साथ-साथ जिले के पुलिस- प्रशासन को भी कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार व पुलिस जाब्ता मौजूद था।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुजारी के रिश्तेदार ललित ने कहा, 'जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, हम दाह संस्कार नहीं करेंगे। हम चाहते हैं कि 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी मिले। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और आरोपियों का समर्थन करने वाले पटवारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। हम सुरक्षा चाहते हैं।'

बता दें कि राजस्थान के करौली में दबंगों ने पुजारी के ऊपर पहले पेट्रोल छिड़का, फिर आग लगा दी। जयपुर के सवाई माधो सिंह अस्पताल में पुजारी की मौत हो गई। इसके बाद से राजस्थान की सियासत गरमा गई है।

बहरहाल, राजस्थान पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिवार ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। परिवार की मांग है कि उन्हें जमीन का आवंटन किया जाए और उनके एक बच्चे को नौकरी दी जाए।

वहीं जयपुर और करौली जिले में पुजारियों और ब्राह्मण समाज इस घटना से काफी नाराज बताया जा रहा है। ब्राह्मण समाज, पुजारी संघ, बजरंग दल, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर एक्शन की मांग की थी। उसके अलावा पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत