न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान चुनाव : बीजेपी प्रत्याशी के घर पर मिला EVM

निर्वाचन आयोग ने राजस्थान विधानसभा (Rajasthan elections 2018) की पाली सीट के रिटर्निंग अधिकारी को हटाने का आदेश दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Dec 2018 9:35:40

राजस्थान चुनाव : बीजेपी प्रत्याशी के घर पर मिला EVM

निर्वाचन आयोग ने राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Election 2018) की पाली सीट के रिटर्निंग अधिकारी को हटाने का आदेश दिया है। वहीं जोधपुर के राकेश को कार्यभार संभालने का आदेश दिया गया। निर्वाचन आयोग ने कहा था कि एक सेक्टर अधिकारी ईवीएम मशीन लेकर भाजपा उम्मीदवार के घर गया था जिसके बाद सेक्टर अधिकारी को हटा दिया गया और संबंधित ईवीएम को चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। बता दे यह कार्रवाई बीजेपी के एक उम्मीदवार के घर में कथित तौर पर ईवीएम पाए जाने के बाद की गई।

मतदान शांतिपूर्ण रहा

शुक्रवार को राजस्थान में विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए. इस चुनाव में 74 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दो तीन छोटी मोटी घटनाओं को छोड़कर प्रदेश में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। मतदान के आंकड़े में अभी बदलाव हो सकता है। चुनाव आयोग ने कहा कि 74.02 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यह पिछले विधानसभा चुनाव में हुए 75.23 फीसदी मतदान से थोड़ा ही कम है। वहीं विशिष्ट पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) एन आर के रेड्डी ने बताया कि दो तीन छोटी घटनाओं को छोड़कर राज्यभर में मतदान शांतिपूर्ण रहा। इन घटनाओं के कारण मतदान की प्रक्रिया बाधित नहीं हुई। उन्होंने बताया कि बीकानेर के कोलायत तथा सीकर में दो गुटों में झड़प हुई। वहीं अलवर के शाहजहांपुर के एक गांव में कुछ लोगों ने मतदान केंद्र में घुसने की कोशिश की। वहां अर्धसैनिक बलों को हालात पर काबू पाने के लिए हवा में गोली चलानी पड़ी। इस घटना के कारण मतदान बाधित हुआ।

बीकानेर के कोलायत में एक मतदान केंद्र के बाहर दो गुट आपस में उलझ गए। एक वाहन फूंक दिया गया। सीकर में भी ऐसी झड़प हुई लेकिन मतदान अप्रभावित रहा। कुमार ने बताया कि कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम व वीवीपैड मशीनों को बदलना पड़ा हालांकि यह संख्या बहुत मामूली रही।

बूंदी जिले के हिंदोली क्षेत्र में 102 साल की किश्नी बाई ने अपने मत का इस्तेमाल किया। यहां धापू बाई नाम की एक महिला ने अपने मत का इस्तेमाल किया। परिवार के सदस्य इन्हें खाट पर पोलिंग बूथ तक लाये। बताया जा रहा है कि धापू बाई की उम्र 100 वर्ष से अधिक है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?