न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / शराबी पिता ने 11 महीने की बेटी काे सड़क पर पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से शनिवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता ने अपनी 11 माह की मासूम बेटी काे सड़क पर पटक पटककर मार डाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Jun 2020 10:02:23

राजस्थान / शराबी पिता ने 11 महीने की बेटी काे सड़क पर पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से शनिवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता ने अपनी 11 माह की मासूम बेटी काे सड़क पर पटक पटककर मार डाला। यह घटना बांसवाड़ा जिले के सल्लोपाट थाना इलाके के गमानाफला गांव में हुई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता खुद ही सल्लोपाट थाने पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक रास्थान के बांसवाड़ा में सल्लोपाट के रहने वाले दिलीप पुत्र कमजी आदतन शराबी है। शराब पीकर आने के बाद घर में आए दिन पत्नी मनीषा से मारपीट करता था। दो दिन पहले भी दिलीप शराब पीकर आया और पत्नी से मारपीट की। इससे तंग आकर महिला अपनी 11 महीने की बेटी शिवानी को लेकर मायके गमानामाला चली गई। वहीं अपने ढाई साल के बेटे को ससुराल में ही छोड़ गई थी।

शनिवार को दिलीप शराब पीकर बाइक से अपने ससुराल पहुंच गया। पत्नी को समझाने के साथ दिलीप बेटी को लेकर आ रहा था। रास्ते में बाइक रोककर उसने पत्नी से विवाद शुरू कर दिया। दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद गुस्से में आकर दिलीप ने पत्नी के पास से अपनी 11 माह की बेटी को छीनकर जमीन पर पटक दिया। दिलीप मासूम को लगातार तीन-चार बार सड़क पर पटकता रहा, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची के रोने और महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले गांव के लोग दौड़े, लेकिन तब तक मासूम दम तोड़ चुकी थी। हत्यारा दिलीप पत्नी और बेटी को छोड़कर ही सल्लोपाट थाने पहुंच गया। गांव के लोग रोती बिलखती महिला और उसकी बेटी को लेकर सल्लोपाट अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। देर शाम मासूम के शव को दफना दिया गया। परिजनों की शिकायत परप सल्लाेपाट पुलिस ने आराेपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मासूम की मां ने बताई ये बात

मासूम की मां मनीषा ने बताया कि दिलीप शनिवार दोपहर को ही शराब के नशे में मेरे मायके गमानामाला आ गया और लड़ाई-झगड़ा करने के बाद जबरदस्ती मुझे और बेटी को बाइक पर बिठाकर ले आया। दिलीप रास्ते में बाइक रोककर फिर झगड़ा करने लगा और तैश में आकर बच्ची को 3-4 बार जमीन पर दे मारा, जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों से खून बहने लगा और दम तोड़ दिया। चिल्लाने पर आसपास के लोग आए तो दिलीप हमें छोड़कर भाग गया। उसके बाद कुछ लोग मुझे और बच्ची को लेकर सल्लोपाट अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने मेरी बेटी को मृत घोषित कर दिया।

राजस्थान में कोरोना के 12 हजार से ज्यादा मामले

राजस्थान में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 333 मामले सामने आए। इनमें जोधपुर में 75, पाली में 62, भरतपुर में 39, जयपुर में 27, सीकर में 16, धौलपुर में 14, सिरोही में 13, झुंझुनू में 12, नागौर और अजमेर में 11-11, जालौर में 8, दौसा और चूरू में 7-7, बाड़मेर में 5, उदयपुर, करौली, अलवर, डूंगरपुर और कोटा में 3-3, झालावाड़, जैसलमेर और टोंक में 2-2, सवाई माधोपुर, गंगानगर और भीलवाड़ा में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला। दूसरे राज्य से आए 2 भी पॉजिटिव मिले। जिसके बाद कुल संक्रमितो का आंकड़ा 12 हजार 401 पहुंच गया। वहीं, राज्य में दस की मौत भी हो गई। इनमें जयपुर और भरतपुर में 4-4, दूसरे राज्य से आए दो व्यक्तियों की मौत दर्ज की गई। जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 282 पहुंच गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री