न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करौली / बेहोशी के इंजेक्शन के ओवरडोज से डॉक्टर की हुई मौत, सड़क किनारे कार में मिला शव

करौली में गुरुवार सुबह सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का शव कार में मिलने से सनसनी फैल गई। डॉक्टर महेश मीना का शव सड़क किनारे उनकी कार में ही मिला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Oct 2020 7:47:02

करौली / बेहोशी के इंजेक्शन के ओवरडोज से डॉक्टर की हुई मौत, सड़क किनारे कार में मिला शव

करौली में गुरुवार सुबह सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का शव कार में मिलने से सनसनी फैल गई। डॉक्टर महेश मीना का शव सड़क किनारे उनकी कार में ही मिला है। डॉक्टर की मौत की वजह बेहोशी के इंजेक्शन के ओवरडोज से हुई है। गुढ़ाचंद्रजी इलाके में गोठड़ा-बलदेवपुरा मार्ग पर गुरुवार सुबह एक कार खड़ी थी। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो कार में एक व्यक्ति का शव पड़ा था। घबराए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने जांच की तो शव की शिनाख्त डॉ। महेश मीना के तौर पर हुई है। डॉक्टर का शव मिलने की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। वहीं, परिजनों का कहना है कि डॉक्टर की हत्या हुई है। उन्होंने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। डॉ मीना हिंडौन सिटी के राजकीय चिकित्सालय में तैनात पर थे। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। यह हिंडौन सिटी के क्वार्टर में रहती हैं। वहीं, माता-पिता और भाई-बहन गांव में रह रहे हैं।

rajasthan,karauli,doctor,body found in car,rajasthan news

पुलिस जांच में सामने आया है कि डॉ महेश मीना बुधवार दिन में हिंडौन सिटी के राजकीय चिकित्सालय में थे। इसके बाद रात को वह एक प्राइवेट अस्पताल में डिलिवरी कराने गए थे। इसके बाद फिर देर रात सरकारी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ दो लोग भी साथ थे। इसके बाद डॉक्टर अस्पताल से चले गए थे। सुबह उनकी लाश कार में मिली।

उधर, जब डॉक्टर रात को घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। लेकिन, कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस को जानकारी देकर मोबाइल लोकेशन भी ट्रेस करवाई गई। इसी दौरान सुबह करीब 3 बजे गुढ़ाचंद्रजी इलाके में खड़ी कार में डॉक्टर का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिल गई।

मृतक के भाई ने दो लोगो के खिलाफ हत्या करके शव को गाड़ी में रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने डॉ जितेंद्र मीना और उसके साथी दशरथ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। डॉ जितेंद्र, मृतक महेश की बुआ का लड़का है। परिजनों ने यह भी बताया कि जितेंद्र ने महेश के नाम से 55 लाख का लोन ले रखा था। जितेंद्र लोन की किश्त नहीं चुका रहा था।

इसके चलते बैंक वाले महेश को परेशान कर रहे थे। महेश ने कई बार जितेंद्र से लोन चुकाने की बात कही। लेकिन, जितेंद्र लोन नहीं दे रहा था। मृतक के भाई ने यह भी आरोप लगाया कि बैंक वाले महेश को परेशान कर रहे थे। इससे आजिज होकर महेश ने जितेंद्र को चेतावनी दी थी कि अगर वह लोन नहीं चुकाएगा तो वो दोनों के नाम लिखकर आत्महत्या कर लेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत