न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / पत्नी ने की पति की गला घोंटकर हत्या, शव बेड में छिपाया

राजस्थान के गांव सांखणताल में पत्नी ने रोजाना के झगड़ों से परेशान होकर अपने पति की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को बेड में छिपा दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Sep 2020 9:57:26

राजस्थान / पत्नी ने की पति की गला घोंटकर हत्या, शव बेड में छिपाया

राजस्थान के गांव सांखणताल में पत्नी ने रोजाना के झगड़ों से परेशान होकर अपने पति की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को बेड में छिपा दिया। शव के बदबू मारने पर 24 घंटे बाद पुलिस को महिला ने ही फोन कर इसके बारे में जानकारी दी। जानकारी मिलने पर हमीरवास थानाधिकारी सुभाषचंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव में बदबू आने पर मृतक के घर पर ही मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक का पोस्टमार्टम ढाणी में ही रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया। दूसरे दिन तक किसी को हत्या का अहसास नहीं होने दिया, पुलिस पहुंची तो शव बेड से निकाला हुआ था। घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज हुआ।

हत्या करने के बाद शव को बेड में छिपाया

आरोपी नीरज ने 20 सितंबर की रात अपने पति निर्मल की रस्सी से गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को अपने बेड में छिपा दिया। दूसरे दिन तक किसी को हत्या का अहसास तक नहीं होने दिया। शव से जब दुर्गंध आने लगी तो 21 सितंबर की रात करीब 11 बजे आरोपी महिला ने हमीरवास थाने में फोन कर इस बारे में जानकारी दी। थानाधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया कि महिला ने कहा कि मैंने मेरे पति की हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तब शव बेड से बाहर निकाला हुआ था। अकेली महिला द्वारा हत्या करना और बाद में शव को बेड में डालना और फिर वापस निकालने की भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

पति-पत्नी के बीच होते थे रोजाना झगड़े

एसएचओ सुभाषचंद्र के अनुसार अशाेक कुमार पुत्र बेगराज जाट निवासी सांखणताल ने रिपोर्ट दी कि वे तीन भाई हैं। निर्मल (34) सबसे छोटा था। निर्मल की शादी वर्ष 2011 में नीरज पुत्री देवकरण जाट निवासी झेरली के साथ हुई थी। तीनों भाई अलग-अलग रहते थे। वह और अनिल गांव में रहते हैं और पिता, निर्मल व उसकी पत्नी नीरज खेत में ढाणी बनाकर रहते हैं। निर्मल व उसकी पत्नी नीरज के बीच आए दिन झगड़ा होता था। करीब 10 दिन पहले नीरज अपने पति से झगड़ा कर पीहर झेरली चली गई थी। दूसरे दिन नीरज का भाई दिनेश उसे ढाणी छोड़कर गया था। उसके बाद पति-पत्नी के बीच रोजाना झगड़ा होता था। मंगलवार को सुबह 7:30 बजे वह और गांव के लोग खेत में बनी ढाणी में आए तो देखा कि उसके भाई निर्मल का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। उसके गले पर रस्सी के निशान तथा छाती के ऊपर नीलापन व फुली हुई है।

पिता से पूछा तो बताया कि निर्मल व उसकी पत्नी नीरज 20 सितंबर की रात को आपस में झगड़ा कर रहे थे। पिता ने समझाने की कोशिश की तो दोनों ने मारने की धमकी दी। जिस पर वे अपने कमरे में वापस चले गए। 20 सितंबर की रात को किसी समय निर्मल की पत्नी नीरज ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच अनबन व अक्सर झगड़ा होना सामने आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत