न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन / जयपुर मेट्रो के फिर चलने की उम्मीद, यात्रियों को इन नियमों का करना होगा पालन

लॉकडाउन 4 में राज्य सरकार सार्वजनिक परिवहन को सशर्त शुरू करने की अनुमति दे सकती है। इसे देखते हुए जेसीटीएसएल के बाद अब जयपुर मेट्रो ने भी सेवा शुरू करने के संबंध में गाइडलाइन तैयार कर ली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 May 2020 11:39:54

लॉकडाउन / जयपुर मेट्रो के फिर चलने की उम्मीद, यात्रियों को इन नियमों का करना होगा पालन

कोरोना वायरस के मामले राजस्थान में लगातार बढ़ रहे है, शनिवार को यहां 213 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें सबसे चौकाने वाल आंकड़ा जयपुर जिला जेल से सामने आया। जहां 119 कैदी संक्रमित पाए गए। जिसके साथ जयपुर में कुल 131 नए संक्रमित मिले। साथ ही डूंगरपुर में 27, सिरोही में 10, उदयपुर में 9, जोधपुर में 7, भीलवाड़ा में 7, अजमेर में 7, टोंक और नागौर में 3-3, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, पाली, सीकर, कोटा, झुंझुनू और भरतपुर में 1-1 संक्रमित मिला। प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1518 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। वहीं, जयपुर मेट्रो रेल प्रशासन ने जयपुर मेट्रो को फिर से शुरू करने की तैयारी कर ली है। बस सरकार की अनुमति का इंतजार है। जयपुर मेट्रो रेल प्रशासन ने मेट्रो संचालन को लेकर गाइडलाइंस भी तैयार कर ली है। दरअसल, लॉकडाउन 4 में राज्य सरकार सार्वजनिक परिवहन को सशर्त शुरू करने की अनुमति दे सकती है। इसे देखते हुए जेसीटीएसएल के बाद अब जयपुर मेट्रो ने भी सेवा शुरू करने के संबंध में गाइडलाइन तैयार कर ली है। इसके अनुसार मानसरोवर से चांदपोल तक मेट्रो का संचालन किया जाएगा।

जयपुर मेट्रो के प्रबंध निदेशक समित शर्मा ने बताया कि मेट्रो कर्मचारियों को मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर दिए जाएंगे। मेट्रो ट्रेन व स्टेशन्स को प्रतिदिन सैनिटाइज किया जाएगा। मानसरोवर से चांदपोल की तरफ चलने वाली पहली ट्रेन सुबह 6:25 बजे और आखिरी ट्रेन रात 9 बजे मिलेगी। वहीं, चांदपोल से मानसरोवर की तरफ चलने वाली पहली ट्रेन 6:25 बजे व अंतिम ट्रेन 9:20 बजे प्रतिदिन चलेगी। दोनों तरफ से मेट्रो ट्रेन 15 मिनट के अंतराल से चलेगी। इसके साथ ही सफर के दौरान इन नियमों का पालन करना होगा।

- मेट्रो स्टेशन के केवल एक ही प्रवेश-निकास द्वार को यात्रियों के लिए खोला जाएगा
- मेट्रो में सफर के लिए हर यात्री को मास्क लगाना अनिवार्य होगा
- आरोग्य सेतु एप अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना अनिवार्य होगा
- मेट्रो में प्रवेश से पहले हाथों को सेनेटाइज करना होगा
- यात्री एक-एक सीट छोड़कर बैठेंगे। यानी सोशल डिस्टेंसिंग रखना अनिवार्य होगा
- थर्मल स्क्रीनिंग से यात्रियों का तापमान जांचा जाएगा
- फ्लू जैसे लक्षण होने पर सफर की अनुमति नहीं मिलेगी
- मेट्रो स्टेशन परिसर में यात्रियों को कतार के नियमों की सख्ती से पालन करना होगा। साथ ही एक मीटर की दूरी बनाकर रखनी होगी

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका