न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने किया एसएमएस अस्पताल अण्डरपास का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने गुरूवार को एसएमएस अस्पताल एवं ट्रोमा सेन्टर के बीच निर्मित अंडरपास, एसएमएस अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउन्टर कम वेटिंग हॉल और सीसीटीवी कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण किया तथा ट्रोमा गहन चिकित्सा इकाई का शिलान्यास किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Jul 2018 6:42:03

राजस्थान : मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने किया एसएमएस अस्पताल अण्डरपास का लोकार्पण

जयपुर । मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने गुरूवार को एसएमएस अस्पताल एवं ट्रोमा सेन्टर के बीच निर्मित अंडरपास, एसएमएस अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउन्टर कम वेटिंग हॉल और सीसीटीवी कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण किया तथा ट्रोमा गहन चिकित्सा इकाई का शिलान्यास किया।

श्रीमती राजे ने इस अवसर पर कहा कि अंडरपास का काम तय समय से पहले ही पूरा हो जाना खुशी की बात है। इस अंडरपास के शुरू होने से मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल के मुख्य भवन से ट्रोमा सेन्टर जाने के लिये ट्रैफिक को पार नहीं करना पड़ेगा और उन्हें परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए इस अंडरपास से मरीजों को अब टोंक रोड के ट्रैफिक को पार कर नहीं जाना पडेगा और एसएमएस अस्पताल से ट्रोमा सेन्टर जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इस अंडरपास की टोंक रोड पर लम्बाई 34 मीटर एवं चौड़ाई 22.20 मीटर है। अंडरपास में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए दुकानें भी बनाई गई हैं। एसएमएस अस्पताल एवं ट्रोमा सेन्टर से अंडरपास में जाने के लिये रेम्प के अतिरिक्त सीढ़ियां और लिफ्ट की भी सुविधा है।

इस कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री कालीचरण सराफ, नगरीय विकास मंत्री श्री श्रीचन्द कृपलानी, चिकित्सा राज्य मंत्री श्री बंशीधर बाजिया, जयपुर सांसद श्री रामचरण बोहरा, राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा, महापौर श्री अशोक लाहोटी, प्रमुख सचिव मेडिकल शिक्षा श्री आनंद कुमार, जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्री वैभव गालरिया, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यूएस अग्रवाल, एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. डीएस मीना एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?