राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट आज आने वाला है। इसकी घोषणा राजस्थान बोर्ड ने कर दी है। शाम 4 बजे बोर्ड परिसर में वेबसाइट के जरिए रिजल्ट जारी करेंगे। रिजल्ट
rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा रिजल्ट
rajresults.nic.in पर भी जारी किए जाएंगे।
2017 में राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में 10,98,921 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 6 लाख 30 हजार 342 छात्र और 4 लाख 68 हजार 479 छात्राएं शामिल है। राजस्थान बोर्ड की परीक्षा 9 मार्च से 21 मार्च के बीच कराई गई थीं।
![राजस्थान बोर्ड की 10 वी का परिणाम जारी rajasthan board 10th result declared today at 4 pm,rajasthan board 10th result]()
पिछले साल इस परीक्षा में 10 लाख 81 हजार उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 75.80 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। पास होने वाले उम्मीदवारों में छात्रों का पास प्रतिशत 76.02 जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 75.70 रहा था।