न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में विधानसभा सत्र कल से, भाजपा विधायक दल की हुई बैठक, वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर बोला हमला

राजस्थान में शुक्रवार से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले कांग्रेस और भाजपा की बैठक हो रही है। भाजपा की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Aug 2020 3:43:45

राजस्थान में विधानसभा सत्र कल से, भाजपा विधायक दल की हुई बैठक, वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर बोला हमला

राजस्थान में शुक्रवार से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले कांग्रेस और भाजपा की बैठक हो रही है। भाजपा की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुई हैं। कांग्रेस के राजनीतिक संकट के बाद वसुंधरा पहली बार जयपुर पहुंचीं। इससे पहले 11 अगस्त को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन वसुंधरा शामिल नहीं हुई थीं। आज की बैठक में 14 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति बनाई गई। बताया जा रहा है कि इसमें गहलोत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया गया। नेता विपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि पार्टी ने पूरी तैयारी कर रखी है। उन्होंने कहा कि सरकार एक महीने से बाड़े में बंद है। प्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाओं की अनदेखी की जा रही है। ये सरकार विरोधाभास की सरकार है। वहीं, बताया गया है कि भाजपा में आंतरिक कलह भी चल रहा है। इसी के चलते भाजपा विधायक दल की बैठक को कई बार टाला गया है।

rajasthan,bjp,vasundhara raje,congress,ashok gehlot

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता का नहीं खुद के हितों का ध्यान रखा। हमने राजस्थान में 10 साल खूब काम किया था। कांग्रेस सरकार आने के बाद हमारी योजनाओं के नाम बदल दिए गए या बंद कर दी गईं। अब हमें केंद्र के कामों को लोगों तक पहुंचाना है।

वसुंधरा ने राजमाता को
किया याद

बैठक में वसुंधरा राजे ने कहा कि राजमाता (विजया राजे सिंधिया) ने मुझे सिखाया था कि तुम ऐसी पार्टी में काम करती हो, जिसमें देश सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों की खूब सेवा की।

कांग्रेस में चली खींचतान पर चुप थी वसुंधरा

वसुंधरा राजे ने कोरोना की वजह से सार्वजनिक तौर पर 5 महीने से किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया था। मार्च में लखनऊ में हुई पार्टी में सिंगर कनिका के साथ वसुंधरा राजे नजर आई थीं। कनिका के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद राजे ने भी खुद को क्वारैंटाइन कर लिया था। कांग्रेस में 36 दिन चली खींचतान के दौरान वे चुप रहीं। इसे लेकर कई कयास लगाए गए। यह भी कहा गया कि अगर सचिन पायलट भाजपा में आए तो वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का साथ दे सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत