न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार से आयेगी प्रतिभाएं सामने - कैलाश मेघवाल

विधानसभा अध्यक्ष श्री कैलाश मेघवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का प्रसार आवश्यक है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 May 2018 7:23:26

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार से आयेगी प्रतिभाएं सामने - कैलाश मेघवाल

भीलवाड़ा। विधानसभा अध्यक्ष श्री कैलाश मेघवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का प्रसार आवश्यक है। शिक्षा के अभाव में कई प्रतिभाएं आगे नहीं आ पाती है तथा समाज को इनकी योग्यता से वंचित रहना पडता है इसका खामियाजा देश को भुगतना पड़ता है।

श्री मेघवाल सोमवार भीलवाड़ा के शाहपुरा पंचायत समिति के प्रतापपुरा ग्राम में 97 लाख रुपए लागत से निर्मित होने वाले राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिलान्यास पट्टिका का अनावरण भी किया। श्री मेघवाल नेे कहा कि गरीबी तथा साधनों के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज पाते हैं। राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार पर जोर देते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर उच्च माध्यमिक विद्यालय खोले हैं जिसका सीधा फायदा ग्रामीणजनों को मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंचायत मुख्यालयों पर उच्च माध्यमिक विद्यालय खोलने के साथ ही भवन तथा शिक्षक भी उपलब्ध कराये हैं। ग्रामीणों की मांग के अनुसार संकाय खोलते हुए विद्यालयों में कम्प्यूटर लेब, पुस्तकालय, सांइस लेब तथा पर्याप्त मात्रा में कक्षाकक्षों के निर्माण करवाये गये हैं। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी बालक शिक्षा ग्रहण कर अपनी प्रतिभा उजागर कर सकेंगें तथा अपने गांव, जिले व राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा के प्रसार से ही सामाजिक व आर्थिक उन्नति के साथ साथ विभिन्न समाजों के बीच आपसी सामंजस्य व सहयोग में भी बढ़ोतरी होगी। ग्रामीणजन अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें। विशेषकर बालिकाओं को भी शिक्षा प्रदान करें ताकि वे आने वाली पीढ़ियों को भी शिक्षित व संस्कारवान बना सके। उन्होंनें कहा कि शिक्षित होने पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी तरह प्राप्त किया जा सकता है।

प्रतापपुरा में उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन के शिलान्यास समारोह में सांसद सुभाष बहेडिया, शाहपुरा के उप प्रधान श्री बजरंग सिंह राणावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत