न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर: पानी की जगह ट्यूबवैल से निकलने लगी आग, गांव वालों में दहशत

पश्चिमी राजस्थान में भारत-पाकिस्तान की सरहद पर बसे बाड़मेर जिले में गुरुवार को एक ट्यूबवेल से पानी की जगह आग निकलते देख गांव में दशहत का माहौल बना हुआ है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 26 Nov 2020 6:03:13

बाड़मेर:  पानी की जगह ट्यूबवैल से निकलने लगी आग, गांव वालों में दहशत

पश्चिमी राजस्थान में भारत-पाकिस्तान की सरहद पर बसे बाड़मेर जिले में गुरुवार को एक ट्यूबवेल से पानी की जगह आग निकलते देख गांव में दशहत का माहौल बना हुआ है। कुंए से आग निकलती देखकर वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी है। घटना बाड़मेर जिले के सिणधरी उपखण्ड क्षेत्र के कोशलू गांव की है। कौशलू गांव के बाहर स्थित एक पुराना बंद पड़ा ट्यूबवेल आज दोपहर में अचानक से आग उगलने लग गया। किसी ग्रामीण ने इसे देखा तो वह सहम गया। उसने गांव में जाकर इसकी जानकारी दी। ट्यूबवेल से आग निकलने की बात सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां देखा तो सच में ट्यूबवेल आग उगल रहा था। यह बात फैलते ही वहां दर्जनों ग्रामीणों का जमघट लग गया और वे उसका वीडियो बनाने लग गये। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि इस प्रकार के गैस रिसाव के कारण पूर्व में भी ट्यूबवेल से आग की लपटें निकल चुकी है। प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि तेल उत्खनन करने वाली तेल कंपनी की लापरवाही की वजह से ट्यूबवैल से आग की ये लपटें निकल रही है।

आपको बता दें कि इस ट्यूबवेल के पास ही तेल कंपनी का भी ट्यूबवेल बना हुआ है। बाड़मेर और जैसलमेर में ऑयल और गैस कंपनियों के कई कुंए बने हुये हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग

पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव

असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका

सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव

विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात

वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान

घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त

मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज

मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री