न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल का मोदी पर प्रहार, कहा - मनमोहन सिंह ने भी की थी 3 बार सर्जिकल स्ट्राइक, PM मोदी ने सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को बना लिया सियासी हथियार

राजस्थान में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने पहले चुनावी कार्यक्रम में उदयपुर में कारोबारियों को संबोधित किया और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Dec 2018 2:52:42

राहुल का मोदी पर प्रहार, कहा - मनमोहन सिंह ने भी की थी 3 बार सर्जिकल स्ट्राइक, PM मोदी ने सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को बना लिया सियासी हथियार

राजस्थान में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने पहले चुनावी कार्यक्रम में उदयपुर में कारोबारियों को संबोधित किया और मोदी सरकार (Modi Government) पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान राहुल ने जीएसटी, नोटबंदी, हेल्थ केयर, सर्जिकल स्ट्राइक और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर केन्द्र सरकार को जमकर घेरा। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के हिंदुत्व के ज्ञान पर भी सवाल उठाए।

दरअसल, राहुल गांधी ने उदयपुर में कारोबारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू धर्म का सार क्या है? गीता में क्या गया है? ज्ञान हर जगह है, ज्ञान आपके हर तरफ है। हर कोई जिसमें जान है, उसके पास ज्ञान है। हमारे पीएम कहते हैं कि वह हिंदू हैं, लेकिन हिंदू धर्म का मतलब नहीं समझते हैं। वो किस तरह के हिंदू हैं। उदयपुर के आरसीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में 400 उद्यमियों और प्रोफेशनल्स से संवाद करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक जैसे 'सैन्य फैसले' को भी ‘सियासी संपत्ति’ बना दिया है। उन्होंने कहा कि 'क्या आपको पता है कि नरेंद्र मोदी के सर्जिकल स्ट्राइक की तरह मनमोहन सिंह ने भी 3 बार सर्जिकल स्ट्राइक की थी? जब सेना मनमोहन सिंह के पास आई और कहा कि हमें पाकिस्तान को उसकी हरकत के लिए जवाब देना होगा, साथ ही उन्होंने कहा कि इसे से सीक्रेट रखना होगा।' कांग्रेस अध्यक्ष ने इस दौरान बैंकों की एनपीए को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'यूपीए सरकार ने जब मोदी जी को सरकार सौंपी तब एनपीए दो लाख करोड़ रुपये था, जो चार साल में बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपये हो गया।' इसके साथ ही उन्होंने नोटबंदी को ऐसा घोटाला बताया जिसका मकसद छोटे कारोबारियों और दुकानों की रीढ़ तोड़ना था। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी को लेकर हिंदुस्तान की जनता भ्रमित है। उन्होंने कहा, 'नोटबंदी एक घोटाला था और इसका लक्ष्य सूक्ष्म व लघु कारोबार की, दुकानदारों की रीढ तोड़ना था क्योंकि इससे बड़ी कंपनियों के लिए रास्ते खुल जाएंगे।'

देश में शिक्षण संस्थानों की हालत पर राहुल गांधी ने कहा कि यह काल्पनिक बात है कि प्राइवेट सेक्टर के शिक्षण संस्थान बेहतर हैं। हमारा साफ मानना है कि सरकारी संस्थानों और हेल्थकेयर के बिना हम देश को नहीं चला सकते हैं। हिंदुस्तान के सबसे बेहतर शिक्षा संस्थान सरकारी हैं। कारोबारियों से कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर हिंदुस्तान में 10-15 साल सही सरकार आई तो हम चीन को पछाड़ देंगे। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं के लिए रोजगार सृजन के मामले में पूरी तरह विफल रहे हैं पीएम मोदी। संप्रग सरकार के समय एनपीए दो लाख करोड़ रुपए था ,मोदी सरकार के चार साल में एनपीए 12 लाख करोड़ रुपए हो गयानोटबंदी और जीएसटी के बारे में हिन्दुस्तान की जनता भ्रमित है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने इसके साथ ही कहा कि मेडिकल इंश्योरेंस हैं, लेकिन अस्पतालों का इस्ट्रक्चर नहीं हैं। जितना पैसा पब्लिक हेल्थ केयर में जाना चाहिए उतना नहीं जा रहा। हिन्दुस्तान के सबसे बेहतरीन एजुकेशन इंस्टीट्यूट सरकारी हैं। उद्यमियों और प्रोफेशनल्स से संवाद के बाद राहुल भीलवाड़ा जाएंगे। वे वहां 12 बजे सुखाड़िया स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल दोपहर 1.30 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे और वहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में चुनावी सभा करेंगे। शाम 4.30 बजे राहुल बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जाएंगे। वहां वे दशहरा ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत