न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: अशोक गहलोत ने लांघी मर्यादा, पीएम मोदी को लेकर कही यह बात...

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने एक बार फिर सभी मर्यादाओं को तोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर विवादित बयान दे डाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Nov 2018 4:01:34

राजस्थान: अशोक गहलोत ने लांघी मर्यादा, पीएम मोदी को लेकर कही यह बात...

राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान नागौर जिले के मकराना में जनसभा को सम्बोधित कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने एक बार फिर सभी मर्यादाओं को तोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर विवादित बयान दे डाला। अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के समय कहा था कि यदि उनका नोटबंदी का उद्देश्य सफल ना हो तो जनता चौराहे पर खड़ा कर उन्हें फांसी दे सकती है। अब लोग चौराहे पर खड़े नरेंद्र मोदी का इंतजार कर रहे हैं।

गहलोत मोदी के खिलाफ यही नहीं थमे, गहलोत ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां और जाति का नाम आते ही सहानुभूति बटोरने लगते है। लेकिन खुद इस बात का ध्यान नहीं रखते है की वे किन शब्दों से कांग्रेस के आला नेताओ को सम्बोधित करते रहे है। साथ ही बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए गहलोत ने बीजेपी पर आरोप लगाया की राजस्थान और केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा की नीतियों के चलते बेरोजगार युवा आत्महत्या को मजबूर हो रहे है।

वहीं अशोक गहलोत ने अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह के रिश्तो को लेकर भी कटाक्ष किया। उन्होने आरोप लगाया की चुनाव से पहले एक दूसरे को पसंद नहीं करने वाले दोनों नेता आज एक दूसरे के सामने झुके हुए है। गहलोत ने अमित शाह के पुत्र पर भी नोटबंदी के दौरान करोड़पति बनने का आरोप जड़ते हुए कहा कि अमित शाह को करोड़पति बनने का फार्मूला देश के बेरोजगार नौजवानों को भी बताना चाहिए। गौरतलब है कि कुछ ही जिन पहले 4 दोस्तों ने नौकरी न मिलने की वजह से ट्रने के आगे कूद गए थे जिसमें 3 युवकों की जान मौके पर ही चली गई थी और चौथे युवक ने अस्पलात में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

rajasthan,ashok gehlot,congress,pm narendra modi,bjp

'चुनाव जीतने के लिए जरूरत पड़े तो किसी का सिर भी फोड़ देना'

हाल ही में राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी साफिया खान ने प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए चुनाव जीतने के लिए 'साम दाम दंड भेद' को अपनाने और जरूरत पड़े तो सिर फोड़ने की भी बात कह दी। इस वीडियो में साफिया यह भी कहती हैं कि बीजेपी वाले अफवाह फैलाते हैं। इसलिए आपको अफवाहों का सोशल मीडिया पर जवाब देना होगा। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में कांग्रेस प्रत्याशी लोगों से कह रही हैं कि आपको चुनाव जीतने के लिए साम दाम दंड भेद, कुछ भी करना पड़े करो। किसी का सिर भी फोड़ना पड़े, सारे हथकंडे अपना लेना लेकिन चुनाव जीतना है। ये चुनाव साफिया का नहीं आपका है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत