न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तब्लीगी जमात पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'इलाज नहीं, ....ऐसे लोगों को तो गोली मार देनी चाहिए'

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे ने मरकज में भाग लेने वाले तब्लीगी जमात के लोगों भड़काऊ बयान दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Apr 2020 3:43:16

तब्लीगी जमात पर भड़के राज ठाकरे, बोले- 'इलाज नहीं, ....ऐसे लोगों को तो गोली मार देनी चाहिए'

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे ने मरकज में भाग लेने वाले तब्लीगी जमात के लोगों भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस वक्त मरकज जैसे समारोह में हिस्सा ले रहे हैं उनका इलाज क्यों किया जा रहा है, ऐसे लोगों को तो गोली मार देनी चाहिए। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि अगर इस वक्त किसी को लगता है कि इस संकट से बड़ा धर्म है और कोई इस बीमारी को फैलाने की साजिश रच रहा है तो उन्हें पीटा जाना चाहिए और ऐसे वीडियो को वायरल किया जाना चाहिए। राज ठाकरे ने कहा कि लॉकडाउन को गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है। यदि इसे गंभीरता से नहीं लिया जाता है तो लॉकडाउन की मियाद बढ़ेगी और उद्योगों पर बुरा असर पड़ेगा, जिससे आर्थिक संकट पैदा होगा।

राज ठाकरे ने कहा कि मुल्ला और मौलवी कहां हैं? ये लोग लोगों के दिमाग में संदेह पैदा कर रहे हैं... यदि कल को कोई पार्टी या सरकार कोई स्टैंड लेती है... तो फिर उसे दोष न दें...करेला हमेशा करेला ही रहेगा।

पीएम के भाषण पर उठाए सवाल

राज ठाकरे ने शुक्रवार के पीएम के भाषण पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम ने लोगों से कहा कि 5 अप्रैल को दीया जलाएं, यदि लोग ऐसा करना चाहते हैं तो करने दें, ये अंधविश्वास के बारे में नहीं है। लेकिन पीएम को उम्मीद की किरण दिखानी चाहिए थी और ज्यादा भरोसा देना चाहिए था कि आने वाले वक्त में नौकरियों को लेकर क्या होगा, उद्योगों का क्या होगा।

बता दे, तबलीगी जमात से जुड़े लोगों के संक्रमित होने के बढ़ते मामले देशभर के स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अधिकारियों के लिए नयी चुनौती बन गए हैं। लगभग हर राज्य में में तबलीगी जमात के सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित होने के अब तक कई मामले सामने आ चुके हैं।

अंडे और बिरयानी न मिलने पर तबलीगी जमात के लोगों ने किया हंगामा

दिल्ली की तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिए लोगों में से 13 को शुक्रवार को बिजनौर के जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इंडोनेशिया के 8 नागरिकों सहित 13 लोगों ने अस्पताल में ना सिर्फ हंगामा बल्कि अंडे और बिरयानी की फरमाइश भी की। सीएमएस ज्ञानचंद ने बताया कि जिला अस्पताल के आइसोलेशन में रखे गए आठ इंडोनेशियाई और 5 भारतीय तबलीगी जमात सदस्यों ने सफाईकर्मी से बदतमीजी की और अंडा करी से साथ बिरयानी की मांग की। उन्होंने बताया कि इन लोगों की फरमाइश जब पूरी नहीं की गई तो उन्होंने हंगामा किया। इस दौरान काफी देर तक अस्पताल में विवाद की स्थिति बनी रही।

जगह-जगह थूक रहे हैं तब्लीगी जमात के लोग

बता दें कि विभिन्न जगहों पर इन जमात के लोगों द्वारा अस्पताल कर्मियों से बदतमीजी और दुर्व्यहार करने के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से सामने आया है जहां क्वारंटीन किए गए तबलीगी जमात के लोगों ने कथित रूप से चिकित्सा कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया और वहां जगह-जगह पर थूक दिया गया। एएनआई को दिए बयान में गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की डीन और प्रिंसिपल डॉ। आरती लालचंदानी ने बताया कि हमारे यहां 22 लोगों को दो दिन पहले क्वारंटीन किया गया था जो दिल्ली के मरकज़, निजामुद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुए थे। हमारे डॉक्टर, कर्मचारी और नर्सों की टीम बारी-बारी से उनकी देखभाल कर रही थी। लेकिन ये लोग मेडिकल टीम के साथ दुर्व्यहार व्यवहार करने के साथ-साथ जगह-जगह थूक रहे हैं और हॉल में एक साथ उठना बैठ रहे हैं। बार-बार इन लोगों को ऐसा न करने का आग्रह किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका