न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेलवे कर्मचारियों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, मिलेगा 78 दिन का बोनस

बुधवार को रेल कर्मचारियों को बोनस देने के प्रस्ताव पर फैसला लेते हुए केंद्रीय कैबिनेट ने 78 दिनों का बोनस देने का फैसला लिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Oct 2018 1:32:56

रेलवे कर्मचारियों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, मिलेगा 78 दिन का बोनस

फेस्टिवल सीजन से पहले सरकार ने रेल कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। बुधवार को रेल कर्मचारियों को बोनस देने के प्रस्ताव पर फैसला लेते हुए केंद्रीय कैबिनेट ने 78 दिनों का बोनस देने का फैसला लिया है। इस बार रेलवे के प्रति कर्मचारी को 17,950 रुपये बोनस के तौर पर मिलेंगे। आपको बता दें कि हर साल 78 दिन का वेतन बोनस के तौर पर दिया जाता है। रेलवे के करीब 12 लाख नॉन गजटेड कर्मचारियों को इससे फायदा होगा।

78 दिन का वेतन बोनस के तौर मिलेगा-ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन (एआईआरएफ) की मांग को मानते हुए बोर्ड ने 78 दिन का बोनस देने का निर्णय लिया है। यह बोनस रेलवे बोर्ड के क्लास थ्री व फोर कर्मचारियों को मिलेगा। इसके लिए अलग से सप्लीमेंट्री बिल पास करके एक ही दिन में सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में बोनस के रुपए डाल दिए जाएंगे। गौरतलब है कि हर साल राज्य और केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को दीवाली बोनस देती है। ऐसे में माना जा रहा है कि रेलवे के बाद केंद्र व राज्य सरकारे भी जल्द ही अपने कर्मचारियों को आकर्षक बोनस का तोहफा दे सकती हैं।

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 में होने वाले लेकसभा चुनावों के लिए भी इस बोनस को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा जब रेल कर्मियों को बोनस दिया जा रहा है। बल्कि हर साल दशहरा से पहले 12.26 लाख रेल कर्मचारियों को बोनस का भुगतान किया जाता है।

कर्मचारियों के एक दिन के बोनस का आकलन कर्मिक विभाग ने उनकी उपस्थिति के आधार पर किया है। कहा जा रहा है कि 30 अप्रैल, साल 2017 और इसके बाद रेलवे से रिटायर हुए कर्मियों को बोनस का लाभ मिलेगा। इन रेलवे कर्मचारियों में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) के कर्मचारी आदि शामिल नहीं होते हैं। बता दें कि यह बोनस नॉन गजेटेड कर्मचारियों को ही मिलते हैं।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत