न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RR vs KXIP : राहुल तेवतिया ने पलटा खेल का मंजर, मैच के हीरो की जगह होते विलेन, पांच छक्के जड़कर बदल दिए हालात और जज्बात

मैच का पासा तब पलटा जब राहुल तेवतिया ने पांच छक्कों की मदद से हालात और जज्बात दोनों बदल दिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Sep 2020 8:26:41

RR vs KXIP : राहुल तेवतिया ने पलटा खेल का मंजर, मैच के हीरो की जगह होते विलेन, पांच छक्के जड़कर बदल दिए हालात और जज्बात

क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता हैं जहां अंतिम क्षण तक कुछ भी हो सकता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला बीते दिन शारजहाँ में जहां 13वें सीजन के नौवें मैच में राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब आमने-सामने थी। पंजाब ने इस मैच में 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था जिसे राजस्थान के बल्लेबाजों ने नेस्तनाबूत कर दिया और जीत दर्ज की। इस मैच का पासा तब पलटा जब राहुल तेवतिया ने पांच छक्कों की मदद से हालात और जज्बात दोनों बदल दिए। अन्यथा आज राहुल तेवतिया आज राजस्थान के लिए हीरो नहीं बल्कि विलेन होते। आइये जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ था मैच के दौरान।

दरअसल पंजाब के 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव किया। टीम ने स्टीव स्मिथ के आउट होने के बाद राहुल तेवतिया को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। नौवें ओवर में जब तेवतिया बल्लेबाजी के लिए आए तब टीम को 66 गेंदों में 124 रनों की दरकार थी। उधर रॉयल्स के उप-कप्तान संजू सैमसन दूसरे छोर से बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 41 रन बना चुके थे।

लेकिन जब राजस्थान को तेजी से रन बनाने की जरुरत थी तब तेवतिया बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सैमसन जब 34 गेंदों में 63 रन जड़ चुके थे, तब तेवतिया ने 16 गेंदों में मात्र सात रन बनाए थे और कोई भी बाउंड्री नहीं लगा पाए थे। राहुल की इस धीमी बल्लेबाजी की वजह से सैमसन ने रिस्क लेकर शॉट खेलना शुरू कर दिया, जिसका अंजाम यह हुआ कि सैमसन 17वें ओवर की पहली गेंद पर 85 रन बनाकर आउट हो गए।

सैमसन के आउट होने के बाद राजस्थान की हार तय लगने लगी थी, उधर तेवतिया 17 ओवर की समाप्ति के बाद 23 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे थे और टीम को जीत के लिए 18 गेंदों में 51 रन चाहिए थे। लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया।

पंजाब की तरफ से तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल ने 18वें ओवर की गेंदबाजी शुरू की। कॉट्रेल की शुरुआत की चार गेंदों पर तेवतिया ने एक के बाद एक चार छक्के जड़ दिए। इतना ही नहीं पांचवीं गेंद मिस होने के बाद फिर आखिरी गेंद पर भी छक्का जड़ दिया। तेवतिया ने कॉट्रेल के एक ओवर में पांच छक्के जड़कर कुल 30 रन बटोर लिए। देखते ही देखते मैच के हालात और जज्बात दोनों बदल गए।

अब राजस्थान को जीत के लिए जहां 12 गेंदों में 21 रन चाहिए थे वहीं तेवतिया के 29 गेंदों में 47 रन हो चुके थे। इसके बाद मोहम्मद शमी की अगले ओवर में भी तेवतिया ने छक्का जड़ दिया और अपना अर्धशतक पूरा करने के साथ टीम को जीत के मुहाने पर खड़ा कर दिया। राजस्थान ने तीन गेंद शेष रहते हुए 226 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत