न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल का प्रधानमंत्री मोदी को पत्र - संसद में महिला आरक्षण बिल लाएं, कांग्रेस बिना शर्त समर्थन देने को तैयार

राहुल ने सोमवार को मोदी को पत्र लिखकर 18 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में महिला आरक्षण बिल लाने की मांग की

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Jul 2018 3:12:29

राहुल का प्रधानमंत्री मोदी को पत्र - संसद में महिला आरक्षण बिल लाएं, कांग्रेस बिना शर्त समर्थन देने को तैयार

राहुल ने सोमवार को मोदी को पत्र लिखकर 18 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में महिला आरक्षण बिल लाने की मांग की। राहुल ने लिखा, 'हमारे प्रधानमंत्री खुद को महिला सशक्तिकरण के लिए धर्मयुद्ध करने वाला बताते हैं। अब पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर उठने और महिलाओं के लिए कुछ करने का समय आ गया है। आप मानसून सत्र में महिला आरक्षण बिल लेकर आएं, कांग्रेस बिना शर्त इसका समर्थन करेगी।'

राहुल ने अपनी पत्र में लिखा, 'जैसा कि आपको पता है, महिला आरक्षण बिल 9 मार्च 2010 को भाजपा के समर्थन से पास हुआ था। विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने इसे ऐतिहासिक बताया था। लेकिन उसके बाद जब भी कांग्रेस ने इस पर बात की तो भाजपा ने इसका विरोध किया। हालांकि 2014 में भाजपा ने इसे अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल किया। कांग्रेस ने इस बिल के समर्थन में अब तक 32 लाख लोगों के हस्ताक्षर इकट्ठे किए हैं। कांग्रेस चाहती है कि यह बिल जल्द ही पास हो जाए, जिससे 2019 आम चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सार्थक हो सके।'

मोदी सरकार को घेरने के लिए सोनिया के घर कांग्रेस की बैठक

मानसून सत्र के आरंभ होने से पहले सोमवार को विपक्षी राजनीतिक दलों की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में वे बुधवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र के लिए अपनी रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे। पहले से ही कयास लगाए जा रहे हैं राज्यसभा के नए उपाध्यक्ष के चयन में विपक्षी दलों के बीच एका देखी जा सकती है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विपक्ष में शामिल प्रमुख दलों के नेता शामिल हो सकते हैं। पी.जे. कुरियन उपाध्यक्ष एक जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद वे राज्यसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव के मसले समेत मानसून सत्र की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे।

मोदी ने कांग्रेस को मुस्लिम महिला विरोधी बताया था

मोदी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में एक रैली में कहा था, ''मैंने अखबार में पढ़ा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि कांग्रेस मुस्लिमों की पार्टी है। मुझे आश्चर्य नहीं हो रहा है, क्योंकि जब मनमोहन सिंह की सरकार थी, तो उन्होंने कह दिया था कि देश के प्राकृतिक संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार मुसलमानों का है। मैं नामदार से पूछना चाहता हूं कि ये तो बताइए कि मुसलमानों की पार्टी सिर्फ पुरुषों की है या महिलाओं की भी है? क्या मुस्लिम महिलाओं की इज्जत के लिए, सम्मान के लिए, गौरव के लिए, उनके हक के लिए कोई जगह है? तीन तलाक पर समर्थन न करने पर कांग्रेस की पोल खुल गई है।''

8 साल पहले राज्यसभा में पास हुआ था महिला आरक्षण बिल

लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के प्रावधान वाला बिल 2010 में यूपीए सरकार के दौरान राज्यसभा में पास हो गया था। लेकिन लोकसभा में सपा, बसपा और राजद जैसी पार्टियों के भारी विरोध के कारण बिल अटक गया था। पीआरएस लेजिस्लेटिव के आंकड़ों के मुताबिक 16वीं लोकसभा के 543 सांसदों में से 62 महिलाएं हैं। लोकसभा में महिला सांसदों की ये अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। 15वीं लोकसभा में 58 महिला सांसद चुनी गई थीं। राज्यसभा में अभी 27 महिला सांसद हैं।

इस सत्र में 50 से ज्यादा विधेयक लाने की तैयारी में सरकार

संसद सत्र 18 जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगा। इसमें उप-सभापति का चुनाव होगा। पीजे कुरियन का कार्यकाल पूरा हो रहा है। कांग्रेस दूसरे दलों को यह पद दे सकती है। मॉब लिंचिंग, किसान, विशेष राज्य का दर्जा, पेट्रोल के दाम, जम्मू-कश्मीर, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार जैसे मुद्दे इस सत्र के दौरान छाए रह सकते हैं। सत्र में लगभग 18 बैठकें होंगी। सरकार की 50 से ज्यादा विधेयक और छह से ज्यादा अध्यादेश लाने की तैयारी है। तीन तलाक विधेयक राज्यसभा में लंबित है। इसे पास कराना सरकार के टॉप एजेंडे में है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत