न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल-पीएम मोदी की 'झप्पी' का मुंबई में लगा पोस्टर : लिखा - 'नफरत से नहीं, प्यार से जीतेंगे'

कांग्रेसी नेताओं का मानना है कि राहुल ने इस झप्पी के जरिए संदेश दिया कि वह नफरत की राजनीति में विश्वास नहीं रखते

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Jul 2018 12:31:10

राहुल-पीएम मोदी की 'झप्पी' का मुंबई में लगा पोस्टर : लिखा - 'नफरत से नहीं, प्यार से जीतेंगे'

अविश्वास प्रस्ताव के दौरान शुक्रवार को लोकसभा में राहुल गाँधी ने अपने भाषण में कहा था कि आप लोगों के अंदर मेरे लिए नफरत है। आपके अंदर मेरे लिए गुस्सा है। मैं आपके लिए पप्पू हो सकता हूं। आप मुझे गाली भी दे सकते हैं। लेकिन आपके लिए मेरे दिल में थोड़ा सा भी गुस्सा नहीं है, क्योंकि आपने मुझे हिंदुस्तानी, एक कांग्रेसी होने का मतलब सिखाया है। इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। अपना भाषण खत्म करने के बाद राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री मोदी की सीट के पास जाकर उन्हें गले लगा लिया था। राहुल द्वारा लोकसभा में ऐसा करने पर भाजपा नेता उनकी नादानी और बचकानापन करार दे रहे हैं यहा तक की शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक रैली के दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल का नाम लिए बिना कहा कि उनको पीएम की कुर्सी के अलावा कुछ नहीं दिखता है। इसका उदाहरण उन्होंने शुक्रवार को संसद में भी दे दिया। हमने अविश्वास प्रस्ताव का कारण पूछा, लेकिन वो कारण तो बता नहीं पाए और सीधे गले ही पड़ गए।

बता दें कि इस 'झप्पी' की चर्चा इस वक्त पूरे देश में हो रही है। भाजपा नेताओं ने राहुल को बचकाना नेता और कांग्रेस का खोटा लोहा बताया है। हालांकि कांग्रेसी नेताओं का मानना है कि राहुल ने इस 'झप्पी' के जरिए संदेश दिया कि वह नफरत की राजनीति में विश्वास नहीं रखते। मुंबई कांग्रेस ने राहुल की पीएम मोदी को 'झप्पी' का एक पोस्टर चिपकाया है, जिसमें लिखा है 'नफरत से नहीं, प्यार से जीतेंगे...।'

राहुल ने शनिवार को ट्वीट के जरिए अपने भाषण का सार बताने की कोशिश की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था 'प्रधानमंत्री घृणा का प्रयोग करते हैं। हमारे कुछ लोगों के दिल में व्याप्त भय और क्रोध ही उनके भाषण का आधार है। लेकिन हम साबित करके रहेंगे कि सभी भारतवासियों के दिलों का प्यार और दया ही राष्ट्र निर्माण का एकमात्र रास्ता है।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत