न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष बने राहुल, अपने पहले भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने शनिवार को आखिरकार देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Dec 2017 2:49:50

कांग्रेस अध्यक्ष बने राहुल, अपने पहले भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने शनिवार को आखिरकार देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभाला। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से यह बागडोर ली। नए पार्टी अध्यक्ष ने अपने पहले भाषण में राहुल ने मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहाँ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमें वापस मध्ययुगीन काल में ले जा रहे हैं।

राहुल ने कहा, "राजनीति जनता के लिए होती है, लेकिन आज राजनीति का इस्तेमाल जनता के लिए नहीं किया जा रहा है। राजनीति का इस्तेमाल लोगों के उत्थान के लिए नहीं बल्कि उन्हें कुचलने के लिए हो रहा है।"

उन्होंने कहा कि देश के कई लोगों का हमारे समय की राजनीति से मोहभंग हो गया है क्योंकि आज राजनीति में करुणा और सच्चाई का अभाव है।

राहुल गांधी ने कहा, "भारत को कांग्रेस 21वीं सदी में लेकर गया, लेकिन आज प्रधानमंत्री इसे मध्ययुगीन काल में वापस ले जा रहे हैं। हम आज यह सोचने के लिए मजबूर हो गए हैं कि व्यवसाय सामंजस्य के बिना खड़े किए जा सकते हैं।"

राहुल ने कहा, "आपके सामने एक उदाहरण है। एक बार अगर आग लग जाए तो बुझाना मुश्किल होता है। हम यही बात भाजपा के लोगों से कह रहे हैं कि अगर देश को आप आग के हवाले कर देते हैं तो उस पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। आज भाजपा ने देश भर में हिंसा की आग फैला रखी है।"

बता दे, पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड पर हो रहे समारोह में केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन द्वारा निर्वाचन प्रमाणपत्र राहुल को सौंपने के बाद कांग्रेस के नए अध्यक्ष की ताजपोशी की प्रक्रिया पूरी हुई।

राहुल की ताजपोशी समारोह में पिछले 19 सालों तक पार्टी की कमान संभालने वाली उनकी मां सोनिया गांधी (70), बहन प्रियंका वाड्रा, जीजा रॉबर्ट वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पार्टी समर्थकों और कार्यकताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर आतिशबाजी कर, मिठाइयां बांटकर और नाचते-गाते हुए खुशी जाहिर की।

राहुल (47) हिमाचल और गुजरात विधानसभा चुनावों के परिणाम आने से ठीक दो दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं।

सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता डरे हुए नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा "हम झुकेंगे नहीं। हमारा संघर्ष देश के लिए है और हम इसके लिए लड़ना जारी रखेंगे। हम हार नहीं मानेंगे।"

सोनिया ने कहा, "राहुल मेरे बेटे हैं, तो मुझे नहीं लगता कि उनकी तारीफ करना मेरे लिए उचित होगा। लेकिन मैं कहना चाहूंगी कि बचपन से ही उन्हें हिंसा के आघात को सहना पड़ा है। राजनीति में आने के बाद से उन्हें कई निजी हमलों का सामना करना पड़ा है, जिसने उन्हें और मजबूत बनाया है।"

मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि राहुल गांधी ने देश में भय के माहौल के बीच कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान संभाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
मध्य एशिया दौरे पर PM मोदी, ताशकंद के बाद बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका, CNG के नए रेट ने बढ़ाई चिंता
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
तीसरे दिन धीमी पड़ी यश की 'टॉक्सिक', फिर भी 200 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
हाथों में राखियां, माथे पर टीका और काउबॉय हैट... रक्षाबंधन पर ऐसे दिखे सलमान खान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता