न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान और चीन की नींद हराम करने आ रहा हैं राफेल, अंबाला में रहने वाले पूर्व सैनिकों ने जताई खुशियां, जानें विमान की खूबियां

अंबाला के पूर्व सैनिकों का कहना है कि चीन और पाकिस्तान से भारत पहले भी नहीं डरता था, लेकिन इस विमान के आने से हमारी ताकत दोगुनी हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Jul 2020 12:41:44

पाकिस्तान और चीन की नींद हराम करने आ रहा हैं राफेल, अंबाला में रहने वाले पूर्व सैनिकों ने जताई खुशियां, जानें विमान की खूबियां

अत्‍याधुनिक मिसाइलों और घातक बमों से लैस भारतीय वायुसेना के सबसे घातक फाइटर जेट राफेल 29 जुलाई (बुधवार) को अंबाला पहुंचने वाला है। राफेल के स्वागत के लिए पूरा अंबाला शहर तैयार है। 5 लड़ाकू विमानों के आने से लोगों में उत्साह है। सब इसे करीब से देखना चाहते हैं, यह भले ही मुमकिन न हो, लेकिन उन्हें तसल्ली इस बात की है कि आए दिन उड़ता हुआ तो देखेंगे।

अंबाला के पूर्व सैनिकों का कहना है कि चीन और पाकिस्तान से भारत पहले भी नहीं डरता था, लेकिन इस विमान के आने से हमारी ताकत दोगुनी हो गई है। राफेल को लेकर हमने अंबाला में रहने वाले कुछ पूर्व सैनिकों से बात की। पढ़िए, राफेल को लेकर उनकी राय।

- अंबाला की एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कमेटी के प्रधान अत्र सिंह मुल्तानी का कहना है कि राफेल आने से पाकिस्तान और चीन की नींद हराम होना तय है। ऐसा फाइटर हिंदुस्तान को मिला है जो अपने आप में ताकत है, जो दुश्मन के टारगेट को सिलेक्ट करके उसे तबाह कर सकता है। दावे के साथ कह सकता हूं कि आने वाला टाइम हिंदुस्तान का होगा। इससे नेवी भी मजबूती के साथ उभरेगी। यह अंबाला के लिए गर्व की बात है कि राफेल की पहली खेप यहां आ रही है। पूर्व सैनिक इसका दिल खोलकर स्वागत करेंगे।

- अंबाला के रिटायर्ड सूबेदार मेजर सुरखन सिंह का कहना है कि चीन लद्दाख में साजिश रच रहा है। वह सोचता है कि 1962 का इतिहास दोहरा देगा, ऐसा नहीं होने वाला। इस बार उसे नाकों चने चबवा देंगे। राफेल आने से वायुसेना की ताकत दोगुनी हो जाएगी। इसकी टक्कर का फाइटर प्लेन सिर्फ अमेरिका के पास है। भारत के पास ये आया है, अब चीन और पाकिस्तान सोच-समझकर हरकत करेगा।

- रिटायर्ड कैप्टन कर्मचंद मेहरा का कहना है कि राफेल सबसे बढ़िया है। इससे देश की ताकत बढ़ेगी। ऐसा फाइटर प्लेन सिर्फ अमेरिका और फ्रांस के पास है। इससे चीन और पाकिस्तान में डर पैदा हो गया है। उन्हें जरूर लगेगा कि अगर ये हमारे यहां आ गया तो काफी नुकसान पहुंचाएगा। अंबाला में अंग्रेजों के समय का हवाई अड्डा है। पहली बार राफेल का यहां आना बड़े गर्व की बात है। इस एयरबेस से चारों तरफ अटैक किया जा सकता है।

- ऑनरेरी सूबेदार मेजर राजेश बसी का कहना है कि राफेल देश में नहीं हमारे घर में आ रहा है। इसकी भारत को बहुत जरूरत थी। फिफ्थ जैनरेशन का यह फाइटर प्लेन गेम चेंजर है। यह पाकिस्तान और चीन से मुकाबला करने में हमें आगे रखेगा। अंबाला स्टेशन पाकिस्तान और चीन के टारगेट पर रहा है। अंबाला को सेफ रखने और यहां तैनाती करने का देश को बहुत फायदा है।

विमान की खूबियां

- राफेल में वो सारी चीजें मौजूद हैं जो एक युद्धक विमान में होती हैं। राफेल का निशाना अचूक है। राफेल ऐसा हथियार है, जो दुश्मन को न केवल जवाब देता है बल्कि उसे हमला करने का मौका भी नहीं देता है।

- राफेल की अधिकतम स्पीड 2222 किमी/घंटा है बताया जा रहा है कि राफेल एक मिनट में 60 हजार फुट की ऊंचाई तक जा सकता है।

- राफेल विमान में भारतीय वायुसेना के हिसाब से फेरबदल किए गए हैं यानी भारतीय वायुसेना के हिसाब से ये विमान युद्ध क्षेत्र में बिल्कुल फिट बैठता है।
- भारत आ रहे राफेल विमानों की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए इसमें फ्रांस निर्मित हैमर मिसाइल लगाने की तैयारी हो रही है। ये मिसाइल 60 से 70 किमी की दूरी पर भी मजबूत से मजबूत लक्ष्य को ध्वस्त करने में सक्षम है। हाइली एजाइल माड्युलर म्यूनिशन एक्सटेंडेड रेंज (हैमर) हवा से जमीन पर मार करने वाली मीडियम रेंज की मिसाइल है। यह मिसाइल शुरुआत में फ्रांस की वायुसेना और नौसेना के लिए बनाई गई थी। इस मिसाइल से भारतीय वायुसेना दुश्मनों के बंकर को सटीक निशाना बना सकती है।

- राफेल विमानों उसमें लगने वाली स्कैल्प और मीटियोर मिसाइल पहले ही भारत पहुंच गई हैं।
- राफेल हवा से हवा में मार करने वाली मीटियोर मिसाइलों से लैस है, जो 150 किमी दूर लक्ष्य को निशाना बनाने में सक्षम है। बिना सीमा पार किए यह दुश्मन के विमानों को निशाना बना सकती हैं। रडार गाइडेड और ध्वनि की गति से 4 गुना ज्यादा तेज है।

बता दे, चीन और पाकिस्तान के पास इसके मुकाबले की कोई मिसाइल नहीं है। साथ ही राफेल में स्कैल्प मिसाइल 600 किमी दूर से अचूक निशाना लगाने में सक्षम है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत