न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राफेल डील : अमेठी में राहुल का पीएम मोदी पर वार, कहा- देश का चौकीदार ही चोरी कर गया

पीएम पर तंज कसते हुए कहा राहुल ने कहा, 'यहां तो देश का चौकीदार ही चोरी कर गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Sep 2018 6:32:49

राफेल डील : अमेठी में राहुल का पीएम मोदी पर वार, कहा- देश का चौकीदार ही चोरी कर गया

अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के जायस में जनसमूह को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi पर तगड़ा हमला बोला। राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर उद्योगपति अनिल अंबानी Anil Ambani को राफेल डील Rafale Deal की मदद से लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। पीएम पर तंज कसते हुए कहा राहुल ने कहा, 'यहां तो देश का चौकीदार ही चोरी कर गया।' इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने अनिल अंबानी के बहाने केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अनिल अंबानी ने अपने जीवन में कोई एयरक्राफ्ट नहीं बनाया और उन्हें राफेल डील का हिस्सा बना दिया गया। राहुल ने कहा कि राष्ट्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) राफेल डील की जांच करे और जांच के लिए एफआईआर दर्ज कराई जाए। अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के जायस में जनसमूह को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, 'पीएम मोदी खुद को चौकीदार बताते हैं और राफेल के सौदे पर चुप्पी साध लेते हैं। यहां तो देश का चौकीदार ही चोरी कर गया।' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'इनकी सरकार ने माल्या को 9 हजार करोड़ रुपये लेकर भागने दिया। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को देश से जाने दिया। एक तरफ रक्षा मंत्री विमान की कीमत बताने से इनकार करते हैं और पीएम ने अनिल अंबानी की कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट सौंप दिया।'

उन्होंने कहा कि मोदी जी फ्रांस जाते हैं और अनिल अंबानी की कंपनी को करोड़ों का ठेका दिला देते हैं। उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि चौकीदार ने क्या किया? राहुल ने कहा कि वित्तमंत्री अरुण जेटली सच्चाई, सच्चाई... कहते हैं। जेपीसी बनाकर जांच करा लीजिए सारी सच्चाई बाहर आ जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी लंबे-लंबे भाषण देते हैं राफेल और अनिल अंबानी पर कुछ नहीं कहते। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने मोदी जी को 'चोर' कहा। मोदी जी को इसका जवाब देना चाहिए लेकिन वो एक शब्द नहीं बोलते।

पीएम जनता का पैसा लूटकर अंबानी को दे देते हैं... 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था

- राहुल ने कहा, 'एनडीए ने अनिल अंबानी को बीस हजार करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया है। पीएम जनता का पैसा लूटकर अंबानी को दे देते हैं और पूछने पर जवाब भी नहीं देते।'
- उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, किसानों को कहा था सही दाम मिलेगा, कहा था कि 15 लाख रुपये देंगे। उनका एक मंत्री कहता है कि हर 24 घंटे में 450 युवाओं को रोजगार मिलता है, जनता बताए कि मिलता है क्या?'

देश के चौकीदार ने क्या किया है, यह देश समझना चाहता है

- राहुल ने कहा, 'फ्रांस का राष्ट्रपति कहता है कि मैंने अनिल अंबानी को कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया है। ऐसे में देश के चौकीदार ने क्या किया है, यह देश समझना चाहता है।'
- पीएम पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, 'मोदी जी आप यह समझा दीजिए कि 526 करोड़ वाले जेट को आपने 1600 करोड़ में क्यों लिया और आपने दिवालिया कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट क्यों दिया? 10 दिन पहले खड़ी हुई कंपनी को एचएएल से छीन कर काम क्यों दिया गया।'
वह मुझसे आंख से आंख न मिला सके

- राहुल ने कहा, 'मैंने उनसे सवाल पूछा तो वह आंख से आंख नहीं मिला सके। देश का चौकीदार सब चीजों के बारे में भाषण दे सकता है, लेकिन राफेल के बारे में जवाब नहीं दे सकता है।'
- उन्होंने विजय माल्या का जिक्र करते हुए कहा, 'विजय माल्या ने 9,000 करोड़ रुपये की चोरी है। थाने का सिपाही यदि चोर को छोड़ देता है तो पुलिस को सजा होती है। वह देश के वित्त मंत्री से मिला, लेकिन भाग गया।'
- राहुल ने कहा कि बीजेपी ने नोटबंदी की, जीएसटी लगाई, लेकिन पूरा का पूरा फायदा कुछ लोगों को दे दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत