न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुली किस्मत / एजेंट जबरदस्ती दे गया लॉटरी की टिकट, उसी ने जीता दिए 1.5 करोड़ रुपए

कहते हैं ऊपर वाला जब देता है तो छप्पड़ फाड़ कर देता है। ऊपर वाले की कृपा हरियाणा में सिरसा जिले के कलांवाली में रहने वाले धर्मपाल पर भी जमकर बरसी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Aug 2020 2:24:23

खुली किस्मत / एजेंट जबरदस्ती दे गया लॉटरी की टिकट, उसी ने जीता दिए 1.5 करोड़ रुपए

कहते हैं ऊपर वाला जब देता है तो छप्पड़ फाड़ कर देता है। ऊपर वाले की कृपा हरियाणा में सिरसा जिले के कलांवाली में रहने वाले धर्मपाल पर भी जमकर बरसी। मिठाई की दुकान चलाने वाले धर्मपाल शुक्रवार सुबह उठे तो पता चला कि करोड़पति बन गए हैं। लॉटरी के जिस टिकट को एजेंट जबरदस्ती धर्मपाल को दे गया था, उसी लॉटरी के टिकट ने उन्हें करोड़पति बना दिया। धर्मपाल ने डेढ़ करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। लॉटरी खुलने का फोन आया तो धर्मपाल को यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब टिकट का नंबर चेक किया तो भरोसा हो गया।

धर्मपाल ने बताया, 'पंजाब स्टेट राखी बंपर लॉटरी आई थी। सिरसा जिला पंजाब की सीमा से सटा होने की वजह से एजेंट यहां लॉटरी बेचने आते रहते हैं। हफ्ते भर पहले आए एक एजेंट से हमने 250-250 रुपए के 5 टिकट खरीदे थे। एजेंट कुछ घंटे बाद फिर आया। उसका कहना था कि एक टिकट बच गया है, इसे भी आप खरीद लो।'

punjab,rakhi,lottery,lottery result 2020

धर्मपाल ने कहा, 'पहले तो मैंने एजेंट को मना कर दिया कि हमने तो पहले ही 5 टिकट खरीद लिए हैं, अब जरूरत नहीं। लेकिन, एजेंट नहीं माना और छठा टिकट खरीदने की गुजारिश करने लगा। वह नहीं माना तो हमने छठा टिकट भी खरीद लिया। शुक्रवार सुबह मेरे पास उसी एजेंट का फोन आया। उसने लॉटरी जीतने की खबर दी। ये किस्मत ही थी, कि न चाहते हुए भी आखिरी टिकट मुझे मिला और डेढ़ करोड़ की लॉटरी जीत गया।'

धर्मपाल ने कहा, 'पिछले करीब 15 साल से ये सिलसिला चल रहा, लेकिन किस्मत अब जाकर खुली।'

उन्होंने कहा 'हर दिन टिकट नहीं खरीदते हैं, लेकिन त्यौहार पर जब भी बंपर लॉटरी आती है, तब जरूर लेते हैं। हर बार दीपावली बंपर की लॉटरी खरीदते हैं। '

धर्मपाल के तीन बेटे हैं। उनका कहना है कि लॉटरी में जीते पैसों से बच्चों को अच्छी पढ़ाई करवाएंगे। साथ ही सामाजिक कामों में भी खर्च करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत