न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी, पब्लिक गाइड मैप पर चिपकाया पोस्टर

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Jan 2021 10:58:13

पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी, पब्लिक गाइड मैप पर चिपकाया पोस्टर

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर सीएम को धमकी देने वाले की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सीएम को जान से मारने की धमकी को लेकर मोहाली के फेज 11 थाने में मामला दर्ज हुआ है। मामले में अज्ञात के खिलाफ फेज-11 थाने में आईपीसी की धारा 504, 506, 120बी, 34 और पंजाब प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट प्रॉपर्टी ऑर्डिनेंस एक्ट की धारा-3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए साइबर टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है। यह इस साल यानी साल 2021 की पहली एफआईआर भी है।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला पोस्टर मोहाली के सेक्टर-66/67 के लाइट प्वाइंट पर पब्लिक गाइड मैप पर लगाया हुआ था। इसमें कैप्टन को मारने वाले को 10 लाख डॉलर इनाम देने की बात लिखी गई थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है।

जानकारी के मुताबिक जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि किसी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की फोटो वाला प्रिंट निकालकर उस पर लिखा था कि जो कोई भी कैप्टन अमरिंदर सिंह को जान से मारेगा उसे 10 लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा। इस पोस्टर पर कोई मोबाइल नंबर नहीं लिखा था, लेकिन पोस्टर के नीचे एक ई-मेल लिखा हुआ है। पुलिस ने यह मेल आईडी साइबर सेल को भेजकर सीएम को जान से मारने की धमकी देने वाले को ट्रेस करने में सहयोग मांगा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप