न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विकास योजनाओं में जनभागीदारी भी महत्वपूर्ण - मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि प्रदेश के विकास में राज्य सरकार के साथ-साथ आम लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Jun 2018 4:43:36

विकास योजनाओं में जनभागीदारी भी महत्वपूर्ण - मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

बांसवाड़ा । मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि प्रदेश के विकास में राज्य सरकार के साथ-साथ आम लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्थानीय लोगों को विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जनसंवाद का उद्देश्य है कि प्रबुद्धजन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और विकास कार्यक्रमों के बारे में जानें, लाभार्थियों से रूबरू हों और दूसरे लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें।

श्रीमती राजे गुरुवार को बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सरकार नागरिकों की सुविधाओं और कल्याण के लिए अच्छी योजनाएं बनाकर लागू कर सकती है लेकिन उनका लाभ अधिक से अधिक संख्या में पात्र लोगों को मिले, यह सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। जरूरतमंदों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचे इसके लिए स्थानीय लोगों को भी सामाजिक संस्थाओं आदि के माध्यम से प्रयास करने चाहिए।

जनसंवाद से मिलेगी विकास को गत

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय लोगों से योजनाओं के बारे में चर्चा करने, फीडबैक लेने और उनमें सुधार करने का मौका मिलता है। बांसवाडा प्रवास के चार दिनों में यहां के लोगाें की आवश्यकताओं, आकांक्षाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप विकास को गति देने में मदद मिलेगी।

chief minister vasundhara raje,rajasthan,banswara,rajasthan news,banswara news

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थी कमला, लालू, कालू, मणी और राजू से उनकी बीमारी, विभिन्न अस्पतालों में हुए इलाज और बीमा योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से गरीब लोग प्रदेश के बड़े-से-बड़े महंगे अस्पताल में निःशुल्क इलाज लेकर लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होेंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के लाभार्थियों यामिनी, तनुजा, मानवेन्द्र और जागृति तथा मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लाभार्थियों सोनल, लक्ष्मी, थावरी, जीवी और सुगना से भी संवाद किया।

श्रीमती राजे ने कहा कि बांसवाडा विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार ने बीते साढ़े चार वर्ष में 1632 करोड़ रूपये के विकास कार्य कराए है। इस क्षेत्र की 63 ग्राम पंचायतों में से 30 पंचायतों में ग्रामीण गौरव पथ बनाए गये हैं तथा मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन अभियान के तहत लगभग 1000 जल संरक्षण कार्यों पर 40 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में 13 करोड़ रूपये खर्च कर लगभग 37 हजार मरीजों को बेहतरीन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं देकर लाभान्वित किया गया है। न्याय आपके द्वार अभियान में इस विधानसभा क्षेत्र में 43 हजार से अधिक प्रकरण निस्तारित किये गए हैं।

chief minister vasundhara raje,rajasthan,banswara,rajasthan news,banswara news

बांसवाडा विधानसभा की सभी ग्राम पंचायतों में अब सीनियर स्कूल

मुख्यमंत्री ने कहा कि बांसवाडा विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतो में माध्यमिक स्कूलों को क्रमोन्नत कर उच्च माध्यमिक स्कूल स्थापित कर दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए 1 लाख 48 हजार रूपये की सहायता राशि से हजारों परिवारो को लाभान्वित किया गया है।

इससे पूर्व श्रीमती राजे ने मेधावी विद्यार्थी योजना और जनजाति क्षेत्र विकास योजना के तहत 6 छात्राओं को स्कूटी तथा शुभशक्ति योजना, प्रधानमन्त्री आवास योजना और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

chief minister vasundhara raje,rajasthan,banswara,rajasthan news,banswara news

222 गांवों को पेयजल आपूर्ति का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने जनसंवाद से पहले माही बांध से बांसवाड़ा तथा प्रतापगढ़ जिलों के 334 गांवों को पेयजल आपूर्ति की वृहद परियोजना के तहत गुरूवार को 140 गांवों में पेयजल आपूर्ति का शुभारम्भ किया। साथ ही सुरवानिया बांध से 82 गांवों को पेयजल आपूर्ति की अन्य वृहद परियोजना का लोकार्पण किया।

जिला स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स का शिलान्यास

श्रीमती राजे ने बांसवाड़ा में जिला स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स तथा आंबापुरा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का भी शिलान्यास किया। उन्होंने महाराणा प्रताप चौराहा से खांटूश्याम मन्दिर तक नवनिर्मित शहरी गौरव पथ का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर, महात्मा गांधी अस्पताल, नया बस स्टैण्ड और कस्टम चौराहा के पास अम्बा माता मार्केट में आधुनिक शौचालय निर्माण के कार्य का भी शिलान्यास किया।

जनसंवाद कार्यक्रम में बांसवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुशील कटारा, पंचायती राज राज्यमंत्री श्री धनसिंह रावत सांसद श्री मानशंकर निनामा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत