न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PF Account से अब भी निकाल सकते हैं एडवांस पैसे, प्रोसेस जानने के लिए क्लिक करे

सरकार द्वारा एडवांस विड्रॉल स्कीम की छूट के तहत नहीं होगा। आइए जानते हैं कि अब पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने का क्या प्रोसेस है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Oct 2020 10:22:04

PF Account से अब भी निकाल सकते हैं एडवांस पैसे, प्रोसेस जानने के लिए क्लिक करे

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के ठीक बाद कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि (EPF - Employee Provident Fund) से एडवांस ​रकम निकालने की अनुमति दी थी। सरकार ने ऐसा इसलिए किया था ताकि कर्मचारी लॉकडाउन और उसके ठीक बाद कैश की कमी से न जूझें। केंद्र सरकार द्वारा नियमों में ढील देने के बाद EPFO के दायरे में आने वाले कर्मचारियों ने इसका लाभ भी लिया। हालांकि, सरकार ने यह छूट एक निश्चित समय के लिए दिया था। अब 1 सितंबर के बाद से पीएफ अकाउंट (PF Account) से एडवांस ​रकम निकालने के लिए सरकार की छूट खत्म हो चुकी है। ऐसे में इस स्कीम के तहत आप पीएफ अकाउंट से पैसे नहीं निकाल सकते हैं। लेकिन, कर्मचारियों के पास अभी भी अपने पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने का विकल्प है। हालांकि यह सरकार द्वारा एडवांस विड्रॉल स्कीम की छूट के तहत नहीं होगा। आइए जानते हैं कि अब पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने का क्या प्रोसेस है।

- कर्मचारी भविष्य निधि से पैसे निकालने के लिए सबसे पहले आपको EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा। आप अपने UAN और पासवर्ड की मदद से इसे लॉगिन कर सकते हैं। याद रहे कि आपका पीएफ अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।

- इस पोर्टल पर लॉगिन के बाद Online Service पर क्लिक करें और Claim (Form-31, 19 & 10C) को चुनें।

- अगले स्टेप में आपको बैंक अकाउंट नंबर डालकर Verify पर क्लिक करना होगा। इसके बाद फिर Yes पर क्लिक करना होगा। अब Proceed For Online Claim पर जाएं।

- फंड ऑनलाइन निकालने के लिए PF Advance (Form 31) चुनें। अब यहां आपको बताना होगा कि यह रकम क्यों निकाल रहे हैं। कारण बताने और कर्मचारी पता भरने के बाद आवेदन करें।

- पैसे निकालने के आपने जो वजह बताई है, उससे जुड़े डॉक्युमेंट्स की स्कैन कॉपी सबमिट करनी होगी। EPF अकाउंट से पैसा निकालने के लिए आपको अपनी नियोक्ता/ कंपनी से मंजूरी भी लेनी होती है।

- इसके बाद आपका पैसा बैंक अकाउंट में जमा हो जाएगा। इस बारे में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा। बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने में एक निश्चित अवधि लगती है।

44 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का विड्रॉल

बता दे, EPFO द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च के अंतिम सप्ताह से कर्मचा​री भविष्य निधि से 38,71,664 लोगों ने करीब 44 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये निकाले हैं। लोगों ने 44,054.72 करोड़ रुपये निकाले हैं। महाराष्ट्र से ही 25 मार्च से लेकर 31 अगस्त के बाद 7,23,986 कर्मचारियों ने करीब 8,968.45 करोड़ रुपये निकाले गए है। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने बताया कि इन विड्रॉल में कोविड-19 (Covid-19) से संबंधित क्लेम भी शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती