न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूस : पुतिन के विरोध में फिर उमड़ा जनसैलाब, 5000 से ज्यादा को किया गिरफ्तार

रूस में जनता में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ रोष हैं क्योंकि विरोधी नेता एलेक्सेई नवालनी की गिरफ्तारी हुई थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Feb 2021 3:37:17

रूस : पुतिन के विरोध में फिर उमड़ा जनसैलाब, 5000 से ज्यादा को किया गिरफ्तार

रूस में जनता में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ रोष हैं क्योंकि विरोधी नेता एलेक्सेई नवालनी की गिरफ्तारी हुई थी। इसको लेकर कई दिनों से रूस में विरोध किया जा रहा हैं। देश में एक बार फिर सड़कों पर सैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह प्रदर्शन हुए। पुलिस ने नवालनी की पत्नी और उनकी प्रवक्ता समेत 5,000 से ज्यादा समर्थकों को हिरासत में लिया है। नवालनी की गिरफ्तारी के विरोध में लगातार दूसरे सप्ताह रविवार देर रात तक रूस के कई शहरों में विरोध में प्रदर्शन किए गए।

इन प्रदर्शनों से रूसी सरकार का मुख्यालय (क्रेमलिन) भी काफी परेशान रहा। एक निगरानी संस्था के मुताबिक रूस में न सिर्फ हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया बल्कि उनमें से कई से साथ मारपीट भी की गई। अधिकारी इन प्रदर्शनों से निपटने के लिए हरसंभव कोशिशें कर रहे हैं। इस बीच, नवालनी की पार्टी ने मंगलवार को भी मॉस्को में एक और प्रदर्शन की अपील की है।

इसी दिन नवालनी के मामले पर अदालत में सुनवाई होनी है। बता दें कि पुतिन के आलोचक और भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम चलाने वाले नवालनी (44) को जर्मनी से लौटते ही 17 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने क्रेमलिन पर जहर देने का आरोप लगाया है। रविवार देर रात तक पुलिस ने अकेले मॉस्को से ही दो हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जिनमें नवालनी की पत्नी यूलिया और उनकी प्रवक्ता कीरा यार्मयूश शामिल हैं।

अमेरिका ने की निंदा, रूस बोला- अंदरूनी मामलों में दखल न दें

अमेरिका ने रूस से नवालनी को रिहा करने की अपील करते हुए प्रदर्शनों पर दमनात्मक कार्रवाई की निंदा की है। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने ट्वीट किया, 'अमेरिका शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों एवं पत्रकारों पर लगातार दूसरे सप्ताह कठोर कार्रवाई की निंदा करता है।’ रूस के विदेश मंत्रालय ने ब्लिंकेन के ट्वीट के जवाब में कहा, 'यह रूस के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी है और ऐसा करने से बचें।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत