न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CAA Protest: बिहार में कई जगह रोकी गईं ट्रेनें, बलिया में टायर जलाकर सड़क जाम किया, बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात

नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ शनिवार को भी देशभर में विरोध जारी है। बिहार में राजद ने आज प्रदेश में बंद बुलाया है। राजद के बिहार बंद को महागठबंधन की अन्य पार्टियों ने भी समर्थन दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Dec 2019 2:21:52

CAA Protest: बिहार में कई जगह रोकी गईं ट्रेनें, बलिया में  टायर जलाकर सड़क जाम किया, बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात

नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ शनिवार को भी देशभर में विरोध जारी है। बिहार में राजद ने आज प्रदेश में बंद बुलाया है। राजद के बिहार बंद को महागठबंधन की अन्य पार्टियों ने भी समर्थन दिया है। बंद का असर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार की सड़कों पर दिखा। राजद कार्यकर्ताओं ने पटना और हाजीपुर में आगजनी की। बसें नहीं चल रही हैं, जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। पटना में ऑटो और सिटी बसें भी बंद हैं। तेजस्वी यादव बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे। राजद कार्यालय से हजारों समर्थकों के साथ निकले। उत्तर बिहार को पटना से जोड़ने वाले गांधी सेतु को भी बंद समर्थकों ने जाम कर दिया। भागलपुर में बंद समर्थकों ने कई ऑटो के शीशे तोड़ दिए और ऑटो ड्राइवर और रिक्शा चालकों के साथ मारपीट की। वहीं, दरभंगा में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया। नवादा में बुंदेलखंड थाने पर जमकर पथराव हुआ।

caa,citizenship amendment act,bihar,caa nrc,hyderabad,news,news in hindi

बिहार में बंद के दौरान कई जगहों पर ट्रेनों को रोका गया है। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने अररिया में एक ट्रेन रोक दी। दरभंगा और वैशाली में भी प्रदर्शनकारियों ने सड़क बंद कर दी। सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में बिहार पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

पटना में नए नागरिकता कानून के खिलाफ आरजेडी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। पटना में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया और टायर भी जलाए। पटना में विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ की। वीआईपी के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिए और हंगामा किया। इसके अलावा अररिया में आरजेडी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर जोगबनी से कटिहार जा रही एक ट्रेन को रोक दिया।

caa,citizenship amendment act,bihar,caa nrc,hyderabad,news,news in hindi

'काला कानून नहीं चलेगा, मैं विदेशी नहीं...'

बिहार के हाजीपुर में आरजेडी कार्यकर्ता CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बंद समर्थकों ने हाजीपुर मुज्जफ्फरपुर NH-22 को भगवानपुर में बंद करा दिया है। RJD कार्यकर्ता भैंसो के साथ नेशनल हाईवे पर आ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने भैंसों के ऊपर पोस्टर टांग रखी है, जिस पर लिखा है 'काला कानून नहीं चलेगा। मैं विदेशी नहीं भारतीय हूं।' नेशनल हाई वे पर कई जगहों पर टायर जला दिया गया है।

नए नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच चुनावी रणनीतिकार और जेडीयू नेता प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस इस प्रदर्शन में सड़कों पर नहीं दिख रही है। पार्टी के बड़े नेता भी गायब दिख रहे हैं। पार्टी कम से कम इतना तो कर ही सकती है कि सभी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को उन मुख्यमंत्रियों के साथ खड़ा करे, जिन्होंने कहा है कि वे अपने राज्यों में एनआरसी लागू नहीं करेंगे, अन्यथा कांग्रेस के बयान का कोई मतलब नहीं है।

caa,citizenship amendment act,bihar,caa nrc,hyderabad,news,news in hindi

कार्यकर्ताओं ने किया टायर जलाकर सड़क जाम

- बेगूसराय में भी नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर आरजेडी के बंद का असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है।

- आरजेडी कार्यकर्ताओं ने सुबह ही नेशनल हाईवे पर उतर गए और शहर के बस स्टैंड के निकट NH31 को जाम कर दिया।

- बलिया के निकट एनएच 31 पर कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही एनएच 28 और एसएच 55 को भी लोगों ने जाम कर दिया ।

- कैमूर जिले के मोहनिया में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने रेल ट्रैक को जाम कर दिया। इस वजह से आसनसोल वाराणसी पैसेंजर खड़ी रह गई।

- जहानाबाद में एनआरसी और नए नागरिकता कानून के खिलाफ आरजेडी समर्थकों ने जहानाबाद स्टेशन पर पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस और पटना-गया पैसेंजर ट्रेन को रोककर ट्रैक पर आगजनी की। वहीं, एनएच-110 और एनएच-83 को भी जाम कर दिया।

- आसनसोल वाराणसी पैसेंजर आते देखकर प्रदर्शनकारी दौड़ने लगे और ट्रेन के इंजन पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, जिससे रेलवे ट्रैक पूरी तरह बाधित हो गया। काफी मशक्कत के बाद रेलवे पुलिस ने उन्हें आधे घंटे बाद रेलवे ट्रैक से हटाया।

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत