न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : सड़क किनारे खेत में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, गला रेतकर की गई हत्या, कान के कुंडल से हुई पहचान

बीते दिन चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बेलवा बाबू गांव में सड़क किनारे खेत में एक शव मिला जिसकी शिनाख्त की गई तो वह गोरखपुर के संझाई निरदुन गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर इंद्रासन (42) निकले।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Oct 2020 10:02:08

उत्तरप्रदेश : सड़क किनारे खेत में मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, गला रेतकर की गई हत्या, कान के कुंडल से हुई पहचान

उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में बीते दिन चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बेलवा बाबू गांव में सड़क किनारे खेत में एक शव मिला जिसकी शिनाख्त की गई तो वह गोरखपुर के संझाई निरदुन गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर इंद्रासन (42) निकले। उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। शाम को चिलुआताल थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे परिजनों ने उनकी पहचान की। पुलिस रुपयों के लेनदेन में हत्या की आशंका जता रही है। गुलरिहा इलाके से पुलिस ने इंद्रासन की कार को लावारिस हालत में बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके के संझाई निरदुन गांव निवासी रामा के पुत्र इंद्रासन प्रॉपर्टी का काम करते थे। रविवार दोपहर तीन बजे वह घर से निकले थे। उन्होंने चचेरे भाई कमलेश से मुलाकात की और प्रॉपर्टी के रुपये एक साथी के पास होने की बात कह कर नौतनवां के लिए निकल पड़े। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। घरवालों ने समझा कि इंद्रासन जहां गए थे वहीं रुक गए हैं। सोमवार को दिन भर संपर्क नहीं होने पर शाम में घरवाले चिलुआताल थाने पहुंचे। पुलिस को इंद्रासन के लापता होने की जानकारी दी।

news,crime news,murder news,gorakhpur,property dealer murder,uttar pradesh

इससे पहले चौरीचौरा में हत्या कर फेंकी गई इंद्रासन की लाश मिल चुकी थी। इंद्रासन की फोटो देखते ही चिलुआताल पुलिस ने परिजनों को चौरीचौरा में मिले शव की फोटो दिखाई तो परिजनों ने पुष्टि कर दी। पुलिस चौकी पर पहुंचकर शव देखने के बाद इंद्रासन के रूप में पहचान परिजनों ने कर दी। जांच के दौरान ही पुलिस को गुलरिहा इलाके में लावारिस हालत में इंद्रासन की कार मिल गई। इसके बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर भेजकर जांच कराई गई। इंद्रासन की जेब से कोई कागज नहीं मिला है। उनके मोबाइल फोन के बारे में भी कुछ पता नहीं चल सका है। शव मिलने के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम, डाग स्क्वाड के साथ एसपी नार्थ अरविंद पांडेय, सीओ चौरीचौरा पहुंचे और जांच पड़ताल की।

इंद्रासन की तीन छोटी बच्चियां और एक बेटा है। घर पर मौत की खबर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई है। चचेरे भाई कमलेश भी चौरीचौरा के सोनबरसा चौकी पर पहुंचे और शव की पहचान की। इंद्रासन के एक कान में कुंडल था। इसी से उनकी पहचान हो पाई। चिलुआताल थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने गए परिजनों से पुलिस ने कुंडल के बारे में पूछा और हामी भरने पर फोटो दिखाई, जिसके बाद चौरीचौरा पहुंचकर परिजनों ने शिनाख्त की।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल