आज अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में आईपीएल के 13वें सीजन का आठवां मुकाबला खेला जाना हैं जो कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा। दोनों ही टीम को अपनी पहली जीत की दरकार हैं। केकेआर ने सीजन का पहला मैच मुंबई के खिलाफ खेला था जिसमें उन्हें हार मिली थी और सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मुकाबला बैंगलोर के साथ हुआ था। शनिवार के होने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी और मजबूत टीम के साथ उतरेगी। आज इस कड़ी में हम आपको दोनों टीम के संभावित एकादश की जानकारी देने जा रहे हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद संभावित एकादश
हैदराबाद के ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, ऐसे में टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हैदराबाद की तरफ से एक बार फिर से कप्तान डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी पारी की शुरुआत करते दिखेगी। वहीं मध्यक्रम में केन विलियमसन की वापसी हो सकती है। उनके अलावा मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, रिधिमान साहा को मौका मिल सकता है। गेंदबाजी में राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और संदीप शर्मा मैदान में उतर सकते हैं।
बल्लेबाज: डेविड वार्नर, केन विलियमसन, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग
विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो
ऑलराउंडर: अभिषेक शर्मा, विजय शंकर
गेंदबाज: भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, संदीप शर्मा, राशिद खान
कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित एकादश
केकेआर की टीम में शायद ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिले। एक बार फिर से शुभमन गिल और सुनील नरेन पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में दिनेश कार्तिक, इयोन मोर्गन, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल और राहुल त्रिपाठी दिख सकते हैं। गेंदबाजी में पैट कमिंस, शिवम मावी, संदीप वारियर और कुलदीप यादव दिख सकते हैं।
बल्लेबाज: शुभमन गिल, इयोन मोर्गन, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी
विकेटकीपर: दिनेश कार्तिक
ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, सुनील नरेन
गेंदबाज: पैट कमिंस, शिवम मावी, संदीप वारियर और कुलदीप यादव













