न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM नरेंद्र मोदी एक ऐसे चौकीदार हैं जो दरवाजे खोलते हैं और चोरों को अंदर आने देते हैं : राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के एक कस्बे में जनसभा संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे चौकीदार हैं जो दरवाजे खोलते हैं और चोरों को अंदर आने देते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Sep 2018 8:26:33

PM नरेंद्र मोदी एक ऐसे चौकीदार हैं जो दरवाजे खोलते हैं और चोरों को अंदर आने देते हैं : राहुल गांधी

कांग्रेस Congress अध्यक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के एक कस्बे में जनसभा संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi एक ऐसे चौकीदार हैं जो दरवाजे खोलते हैं और चोरों को अंदर आने देते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी अगर सच्चे चौकीदार होते तो भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या को विदेश जाने की अनुमति देने वाले वित्तमंत्री अरुण जेटली को तुरंत बर्खास्त कर देते। राहुल ने कहा कि मोदी ने जेटली को बर्खास्त नहीं किया, क्योंकि वे खुद भ्रष्ट हैं।

मोदी पर लगाए अपने आरोप के लिए उन्होंने राफेल सौदे का हवाला दिया

- राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान हुए 126 लड़ाकू विमान खरीदने के सौदे को बदल दिया। प्रत्येक जेट की कीमत पहले निर्धारित हुई 526 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,600 करोड़ रुपये कैसे हो गई। तीन गुनी कीमत पर सरकार ने अंबानी की कंपनी से राफेल विमान खरीद का सौदा किया है। उस कंपनी ने कभी विमान बनाया ही नहीं।
- राहुल गांधी ने कहा कि विमान बनाने का ठेका 70 वर्ष का अनुभव रखने वाली हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से लेकर मोदी ने एक निजी कंपनी को दे दिया और इसकी भनक रक्षा मंत्रालय को भी नहीं लगने दी। बाद में इससे संबंधी कागजात बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय को कहा। इस सच्चाई का खुलासा रक्षामंत्री कर ही नहीं सकतीं। वह प्रधानमंत्री को बचाने के लिए लगातार झूठ पर झूठ बोले जा रही हैं।
- उन्होंने कहा कि जेटली ने खुद स्वीकार किया है कि माल्या ने उनसे मिलकर उन्हें बताया था कि वह देश छोड़कर इंगलैंड जा रहा है।
- राहुल ने कहा, "अब मात्र यही संभावना है कि वित्तमंत्री ने माल्या को किसी कीमती चीज के बदले विदेश जाने की अनुमति दे दी। उनके बीच एक सौदा हुआ था।"
- राहुल ने कहा कि नोटबंदी और गलत तरीके से जीएसटी लागू करने का मकसद जनता की जेब का पैसा निकाल कर कुछ सबसे अमीर उद्योगपतियों की जेब में भरने का था। सरकार ने वह उद्देश्य पूरा कर लिया, मगर जनता से धोखा किया।
- मोदी सरकार पर सबसे अमीर लोगों पर 1.3 लाख करोड़ का गैर निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) बढ़ाने का आरोप लगाते हुए राहुल ने वादा करते हुए कहा कि अगर वे 2019 में सत्ता में आए तो कांग्रेस सबसे पहले किसानों का ऋण माफ करेगी।
- जनसभा संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी आंध्र प्रदेश के विभाजन के समय प्रदेश के साथ किए सभी वादों को तोड़कर प्रदेशवासियों का अपमान कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने छात्रों से भी बात की।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत