न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कर्नाटक में गोमतेश्वर उत्सव का शुभारंभ किया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कर्नाटक के हासन जिले में जैन तीर्थयात्रियों के शहर में गोमतेश्वर की प्रतिमा के अभिषेक का शुभारंभ किया

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 07 Feb 2018 7:32:15

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कर्नाटक में गोमतेश्वर उत्सव का शुभारंभ किया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कर्नाटक के हासन जिले में जैन तीर्थयात्रियों के शहर में गोमतेश्वर की प्रतिमा के अभिषेक का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति अपनी पत्नी सविता कोविद के साथ मंगलवार शाम बेंगलुरू पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बाहुबली गोमतेश्वर पहुंचकर प्रतिमा के महामस्तकाभिषेक उत्सव का शुभारंभ किया। यह एक महत्वपूर्ण जैन महोत्सव है।

अपने उद्घाटन संबोधन में कोविंद ने कहा, "यह भव्य प्रतिमा और जैन धर्म का पूरा दर्शन मूल्यवान है, क्योंकि वे विश्व को शांति की सीख देते हैं।"

देश भर के लाखों श्रद्धालु इस महोत्सव में भाग लेने के लिए श्रवणबेलागोला पहुंचते हैं, जो हर 12 सालों में एक बार मनाया जाता है। इस महोत्सव में 17 मीटर लंबी बाहुबली की प्रतिमा का अभिषेक किया जाएगा। गोमतेश्वर की प्रतिमा जैन भगवान बाहुबली को समर्पित है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, राज्यपाल वजुभाई वाला, जनता दल (सेक्युलर) के नेता व पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवेगौड़ा भी उत्सव में मौजूद रहे।

उत्सव के दौरान 17 मीटर ऊंची गोमतेश्वर की प्रतिमा को दूध, धी, केसर आदि से अभिषेक किया जाता है। उत्सव आयोजन समिति के प्रचार प्रमुख पी.वाई.राजेंद्र कुमार ने कहा, "महोत्सव 18 दिनों तक, सात से 25 फरवरी तक बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। पहले नौ दिन विभिन्न जैन रीति रिवाज होंगे और अभिषेक समारोह 17 से 25 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।"

अधिकारियों के मुताबिक, शहर में होने वाले इस विशाल जैन धार्मिक आयोजन में करीब सवा दो लाख लोगों के आने की संभावना है। महोत्सव के लिए शहर को सजाने पर करीब 175 करोड़ रुपये का खर्चा आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत