न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चा चोरी के जुनून में सहेली ने काटा गर्भवती का पेट, इस तरह हुआ खुलासा

एक गर्भवती महिला की हत्या उसकी ही सहेली ने कर दी और उसका पेट काटकर उसके शिशु को बाहर निकाल अपने साथ ले गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Sep 2020 2:17:12

बच्चा चोरी के जुनून में सहेली ने काटा गर्भवती का पेट, इस तरह हुआ खुलासा

अक्सर देखा जाता हैं कि कई बार अपने ही अपनों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला हादसा हुआ ब्राजील के दक्षिणी सेंटा कैटरिना के कैनेलिन में जहां एक गर्भवती महिला की हत्या उसकी ही सहेली ने कर दी और उसका पेट काटकर उसके शिशु को बाहर निकाल अपने साथ ले गई। मृत महिला की पहचान फ्लेविया गोडिन्हो मफरा के रूप में हुई जो कि 36 सप्ताह की गर्भवती थी। स्थानीय अधिकारी पाउलो अलेक्जेंड्रे फ्रीसलेबेन ई सिल्वा द्वारा बताया गया था कि किसी तेज औजार से पीडिता का पेट काटा गया है। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया।

कैसे हुई हत्या

दरअसल, गुरुवार 27 अगस्त को फ्लेविया गोडिन्हो मफरा अचानक गायब हो गई थी। मृतका का शव उसके पति और मां को बीती 28 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे मिला था। जिसे गलेरा के पास एक बंद पड़े बर्तन बनाने वाले यार्ड में फेंका गया था। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि मृतका की हत्या उसकी अपनी स्कूल में साथ पढ़ने वाली सहेली ने की थी।

पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया। उसने बताया कि पीड़ित और वह काफी पुरानी सहेली थीं। घटना वाले दिन उसने पीड़ित महिला को बेबी शॉवर का बहाना बनाकर घटनास्थल पर बुलाया था। इसके बाद पीड़िता मफरा के वहां पहुंचने पर ईंटों से वार कर उसे मार डाला, फिर पेट काटकर नवजात बच्ची को बाहर निकाला और मौके से फरार हो गई। बेबी शॉवर के बारे में दो अन्य सहेलियों को भी पता था। परंतु बाद में उनसे कहा गया था कि कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

आखिर क्यों ले ली सहेली की जान

मृतका का पेट काटा गया था। नवजात बच्ची गायब थी। ऐसे में पुलिस को जानकारी मिली कि संदिग्ध आरोपी महिला और उसका पति एक नवजात को अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि जनवरी महीने में गर्भपात के कारण उसने अपना बच्चा खो दिया था। इसके बाद से ही उस पर एक बच्चे को चोरी करने का जुनून सवार हो गया था।

दूसरी ओर नवजात बच्ची को सिसलिया नाम दिया गया है और वह फ्लोरियनोपोलिस के चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती है। उसे जब उसकी मां के पेट को काटकर बाहर निकाला गया था, उस दौरान कुछ चोटें आई थीं। इनके चोटों के चलते बच्ची को एंटीबायोटिक्स और दर्द की दवाएं दी गई थीं। परंतु चिकित्सकों का कहना है कि वह अभी ठीक है।

पोस्टमार्टम में उठेगा इस बात से पर्दा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी। इस रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हो सकेगा कि बच्ची को पेट से बाहर निकालते वक्त महिला जिंदा थी या नहीं। बता दें कि पीड़ित फ्लेविया ने अध्यापन-कला का अध्ययन किया था। वह एक स्थानापन्न शिक्षक के रूप में काम करती थी। एक संक्षिप्त कार्यक्रम में श्रद्धांजलि समर्पित करने के बाद कैनेलिन नगर के कब्रिस्तान में उसके शव को दफना दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत