न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, अशोक गहलोत ने 9 तो सचिन पायलट ने 5 विभाग रखे अपने पास, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Dec 2018 9:16:59

राजस्थान: मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, अशोक गहलोत ने 9 तो सचिन पायलट ने 5 विभाग रखे अपने पास, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने 9 विभाग अपने पास रखे हैं जिनमें गृह और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं, वहीं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) को पांच विभाग मिले हैं। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत ने 17 दिसंबर को शपथ ली थी और इसके बाद मंत्रियों के नाम तय करने के लिए बैठकों का एक लंबा दौर चला था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त विभाग, आबकारी विभाग, आयोजना विभाग, नीति आयोजना विभाग, कार्मिक विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो, सूचना प्रौद्योगिकि एवं संचार विभाग और गृह मामलात और न्याय विभाग अपने पास रखे हैं। वहीं, डीप्टी सीएम सचिन पायलट के हिस्से में सार्वजनिक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, विज्ञान और प्रदौगिकी विभाग और सांख्यिकी विभाग गया है। इन दोनों के अलावे 17 मंत्रियों के विभाग का भी बंटवारा हो गया है।

नए मंत्रियों ने 24 दिसंबर को मंत्री के रूप में शपथ ली थी। राज्यपाल ने राजभवन में 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण दिलाई। इनमें 17 चेहरे पहली बार ही मंत्री बने हैं। जातीय समीकरणों के हिसाब से मंत्रिमंडल विस्तार में सबसे ज्यादा 4-4 विधायक जाट और अनुसूचित जाति से मंत्री बने हैं। इसके बाद वैश्य, एसटी और ओबीसी समुदाय से तीन-तीन, राजपूत और ब्राह्मण समुदाय से दो-दो विधायकों को मंत्री बनाया गया है। पोखरण की चर्चित सीट पर भाजपा के महंत प्रतापपुरी को हराने वाले सालेह मोहम्मद को भी राज्य मंत्री बनाया गया है।

कैबिनेट मंत्री

- बुलाकी दास कल्ला : ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भूजल, कला-साहित्य-संस्कृति और पुरातत्व।
- शांति धारीवाल : स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन, विधि एवं विधिक कार्य विभाग और विधि परामर्शी कार्यालय, संसदीय मामलात विभाग
- परसादी लाल : उद्योग एवं राजकीय उपक्रम
- मास्टर भंवरलाल : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, आपदा प्रबंधन एवं सहायता
- लालचंद कटारिया : कृषि, पशुपालन और मत्स्य
- रघु शर्मा : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा, ईएसआई, सूचना एवं जनसंपर्क
- प्रमोद जैन भाया : खान एवं गोपालन
- विश्वेंद्र सिंह : पर्यटन एवं देवस्थान विभाग
- हरीश चौधरी : राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता
- रमेश चंद मीणा : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
- अंजना उदयलाल : सहकारिता और इंदिरा गांधी नहर परियोजना
- प्रतापसिंह खाचरियावास : परिवहन और सैनिक कल्याण विभाग।
- सालेह मोहम्मद : अल्पसंख्यक, वक्फ एवं जनअभियोग निराकरण

बता दें कि इससे पहले राजस्थान में कांग्रेस सरकार में विभागों के बंटवारे से जुड़ी खींचतान की खबरों की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार शाम पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक गहलोत के अलावा पार्टी के राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी गांधी के आवास 12 तुगलक लेन पहुंचे थे। इन तीन नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के पहले पार्टी का वाररूम कहे जाने वाले 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर करीब डेढ़ घंटों तक बैठक की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल