न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : आरोपी ने मोटी रकम के लिए की मैनेजर की हत्या, पैसा ऐसी जगह छिपाया की चकराया पुलिस का सिर

नुनिहाई स्थित नवलगंज में 19 अक्टूबर को शराब ठेके के बाहर हाथरस निवासी सोनू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर अब पुलिस ने खुलासा किया हैं आरोपी हसन ने छह लाख रुपये लूटने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 06 Nov 2020 8:16:31

उत्तरप्रदेश : आरोपी ने मोटी रकम के लिए की मैनेजर की हत्या, पैसा ऐसी जगह छिपाया की चकराया पुलिस का सिर

नुनिहाई स्थित नवलगंज में 19 अक्टूबर को शराब ठेके के बाहर हाथरस निवासी सोनू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर अब पुलिस ने खुलासा किया हैं आरोपी हसन ने छह लाख रुपये लूटने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया। उससे लूट की रकम में से 1.85 लाख रुपये बरामद किए। यह रकम आरोपी ने जवाहर पुल के नीचे झाड़ियों में जमीन खोदकर छिपा दी थी। इससे पुलिस भी हैरान रह गई।

बदमाश छह लाख रुपये लूटकर ले गया था। आरोपी सीता नगर निवासी हसन का नाम सामने आया था। 23 अक्टूबर को वह कालिंदी विहार में पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया था। उसके पास से दो लाख रुपये बरामद किए गए थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि दो लाख रुपये मुंबई में अपनी खाला फरीदा को देकर आया है। 24 अक्टूबर को उसके दो साथी भी पकड़े गए थे। उन्होंने उसकी भागने में मदद की थी। उनसे 15 हजार रुपये बरामद किए गए थे। पुलिस बाकी रकम की बरामदगी के प्रयास में लगी थी।

बदमाश की तलाश में मुंबई तक गई थी पुलिस

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पंवार ने बताया कि एक टीम को मुंबई भेजा गया था। मगर, आरोपी हसन की खाला फरीदा ने रकम नहीं होने के बारे में बताया। इस पर पुलिस टीम वापस आ गई। पुलिस ने आरोपी से जेल में जाकर पूछताछ की। उसने बताया कि रकम जवाहर पुल के पास छिपा दी थी। इस पर पुलिस ने उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया।

मंगलवार दोपहर दो बजे से 24 घंटे की रिमांड मिली। पुलिस ने हसन की निशानदेही पर जवाहर पुल के नीचे झाड़ियों में जमीन में गाढ़कर रखे गए 1.85 लाख रुपये बरामद कर लिए। यह रकम हसन ने लोडिंग टेंपो से भागते समय पुल के नीचे जाकर छिपा दी थी। बुधवार को आरोपी को जेल में दाखिल कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, PM मोदी से मुलाकात में सुखोई-57 और क्रूड ऑयल पर होगी बात
ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, PM मोदी से मुलाकात में सुखोई-57 और क्रूड ऑयल पर होगी बात
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम