न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : पुलिस ने कसा शराब तस्करों पर शिकंजा, मुख्य आरोपी समेत कई पकडे गए रंगे हाथों

पुलिस ने कारवाई की हैं और खरखौदा में शराब बनाने की अवैध फैक्टरी के लिए कच्चा माल लेकर आने व तैयार माल सप्लाई करने के आरोपी संतनगर के मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Nov 2020 8:47:07

हरियाणा : पुलिस ने कसा शराब तस्करों पर शिकंजा, मुख्य आरोपी समेत कई पकडे गए रंगे हाथों

हरियाणा में लगातार जहरीली शराब की बात सामने आती रहती हैं जिसकी अवैध रूप से तस्करी की जाती हैं। पुलिस द्वारा इस पर लगातार कारवाई की जा रही हैं और तस्करों पर शिकंजा कसता जा रहा हैं। इस कड़ी में अब पुलिस ने कारवाई की हैं और खरखौदा में शराब बनाने की अवैध फैक्टरी के लिए कच्चा माल लेकर आने व तैयार माल सप्लाई करने के आरोपी संतनगर के मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। वह भी शराब तस्करी में यूपी में पकड़ा जा चुका है। वहीं नैना ततारपुर में जहरीली शराब बनाने के आरोपियों को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों से जहरीली शराब के सप्लायर व कई तस्करों को भी पकड़ा गया है।

खरखौदा की आदर्श नगर कॉलोनी के एक मकान में केमिकल से शराब बनाने के मामले में खरखौदा पुलिस ने मुख्य आरोपी गांव थाना कलां के मोहित को पकड़ा है। वह फिलहाल खरखौदा के वार्ड छह स्थित संत नगर में रहता है। इससे पहले पुलिस ने मूलरूप से खांडा फिलहाल आदर्श नगर निवासी अंकित को केमिकल से शराब तैयार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।

आरोप है कि मोहित ही कच्चा माल लेकर आता था, जिससे अंकित शराब तैयार करता और मोहित उसे सप्लाई करता था। वह धारूहेड़ा से शराब तैयार करने का सामान लेकर आए थे। वह धारूहेड़ा से खाली बोतलें, ढक्कन, सील मशीन, बोतल पर चस्पा करने के लिए रैपर लेकर आया था। जांच में आया है कि मोहित पहले यह धंधा धारूहेड़ा में करता था। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी इससे पहले वर्ष 2017 में शराब की गाड़ी समेत शामली में पकड़ा था। तब कई दिन तक जेल में रहा था। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने खरखौदा में शराब बनाने का गोरखधंधा पहली नवंबर से ही शुरू किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?