न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : पिता की डांट का हुआ ऐसा असर की कर डाली खुदखुशी, पुलिस ने मास्क ना लगाने पर काटा था चालान

पिता ने डांट लगाई तो आशीष ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जान दे दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Sep 2020 8:45:22

उत्तर प्रदेश : पिता की डांट का हुआ ऐसा असर की कर डाली खुदखुशी, पुलिस ने मास्क ना लगाने पर काटा था चालान

इस समय कोरोना महामारी का प्रकोप जारी हैं और लोगों को मास्क लगाने की हिदायत दी जा रही हैं। मास्क ना लगाने पर चालान भी काटे जा रहे हैं। मिर्जापुर के विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के गैपुरा पुलिस चौकी के पास पुलिस द्वारा मास्क ना लगाने पर चालान काटे जा रहे थे। ऐसे में विजयपुर के पांडेयपुर बस्ती के निवासी सुरेश के 19 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार और उसके साथी 16 वर्षीय शनि सिंह का मास्क ना लगाने पर चालान काटा गया। इस पर उनके पिता ने डांट लगाई तो आशीष ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। पहले तो परिजनों ने डाक्टर पर सही उपचार न करने का आरोप लगाया, उसके बाद शाम को चौकी प्रभारी पर चालान करने का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर लेकर जाम लगाने लगे।

पुलिस के रोकने पर घर पर शव रखकर चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर सीओ सिटी, सीओ सदर और आस-पास के थाने की फोर्स गई। परिजन डीएम-एसपी को बुलाने और पुलिस पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। प्रभारी एसपी के जांच कर कार्रवाई के आश्वासन पर रात नौ बजे परिजन माने और शव पोस्टमार्टम के लिए दिया।

विजयपुर के पांडेयपुर बस्ती के निवासी सुरेश का 19 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार अपने साथी 16 वर्षीय शनि सिंह के साथ गुरुवार की सुबह पेट्रोल लेने के लिए बाइक से जा रहा था। विजयपुर धाम के पास गैपुरा चौकी प्रभारी पुलिस के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। चौकी प्रभारी ने आशीष कुमार व शनि सिंह का मास्क न पहनने पर 500-500 रुपये चालान काट दिया।

आशीष कुमार पेट्रोल लेने के बाद घर गया तो एक हजार जुर्माना लगने की बात बता कर रसीद दिखाया। इस पर पिता ने फटकार लगाई तो आशीष कुमार विषाक्त सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले गए।

जहां पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. महेंद्र चौधरी ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत खराब होने पर मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन आशीष कुमार को नटवां स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिर्जापुर एसपी संजय कुमार ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। गैपुरा चौकी प्रभारी ने सुबह 11 बजे बाइक सवार दो लोगों का बिना मास्क पर चालान किया। दोपहर तीन बजे युवक ने विषाक्त सेवन किया। परिवार के लोग पहले डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाए, उसके बाद चौकी प्रभारी पर चालान करने का आरोप लगाने लगे। परिजनों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। मामले की जांच सीओ सिटी को दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल