न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

22 साल से फरार था 32 वर्ष पहले की गई चोरी का आरोपी, राजस्थान में हुआ गिरफ्तार, अब उसकी उम्र 70 साल

दिल्ली जिले की मंदिर मार्ग थाना पुलिस द्वारा 22 साल से फरार आरोपी को पकड़ा गया हैं जिसकी उम्र अब 70 वर्ष हो चुकी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Sep 2020 1:18:10

22 साल से फरार था 32 वर्ष पहले की गई चोरी का आरोपी, राजस्थान में हुआ गिरफ्तार, अब उसकी उम्र 70 साल

अक्सर पुलिस के सामने कई केस ऐसे आते हैं जिसमें अपराधी लंबे समय तक पकड़ में नहीं आता हैं। ऐसा ही एक 32 वर्ष पहले 1989 में अंबेडकर नगर, दिल्ली में हुई चोरी का मामला था जिसमें आरोपी जमानत पर था। लेकिन पिछले 22 साल से वह फरार था और कोर्ट ने उसे साल 1998 को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। ऐसे में दिल्ली जिले की मंदिर मार्ग थाना पुलिस द्वारा अब उस आरोपी को पकड़ा गया हैं जिसकी उम्र अब 70 वर्ष हो चुकी हैं। मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने इसके साथी दीनू (60) को 29 अगस्त को गिरफ्तार किया था। दीनू भी 22 वर्ष से भगोड़ा घोषित था।

नई दिल्ली जिला डीसीपी डा. ईश सिंघल के अनुसार मंदिर मार्ग थानाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह की देखरेख में एसआई जयसिंह व एएसआई इंद्रपाल सिंह की टीम ने आरोपी फजरू को उसके गांव बहादुरी, थाना छोपंकी, जिला अलवर राजस्थान एक सितंबर को गिरफ्तार किया।

फजरू ने दीनू व एक अन्य साथी के साथ मिलकर वर्ष 1989 में अंबेडकर नगर, दिल्ली में चोरी की वारदात की थी। ये दुकान का शटर तोड़कर महंगे कपड़े और काफी कैश ले गए थे। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने उस समय फजरू व अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। इनके कब्जे से चुराए गए कपड़े बरामद हो गए थे। कोर्ट ने बाद में फजरू को जमानत पर रिहा कर दिया था। इसके बाद ये कोर्ट में कभी पेश नहीं हुआ और कोर्ट ने फजरू को चार जून, 1998 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। फजरू शातिर अंतर्राज्यीय सेंधमार था। ये रात के समय दुकानों को अपना निशाना बनाते थे। साथ में गौवंश को भी दिल्ली से उठाकर ले जाते थे।

हरियाणा व राजस्थान पुलिस इसे कई केसों में चार बार गिरफ्तार कर चुकी है। फजरू अलवर जेल, राजस्थान, भोंडसी जेल हरियाणा, किशनगढ़ जेल राजस्थान और तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद रह चुका है। पटियाला कोर्ट ने फजरू को चार जून, 1998 को भगोड़ा घोषित कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, हेलीकॉप्टर के ऊपर उड़ता मिला ड्रोन; 10 मिनट तक रुकी उड़ान

20-30 करोड़ के ऑफर वाले दावे पर घिरे CM उमर अब्दुल्ला, BJP ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार; BKTC का निलंबित कर्मचारी निक

हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका

'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन

विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा

जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते

फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर

घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत

बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार

घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी

'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल