न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पति ने ही किया पत्नी का खून, शव बोरे में भरकर फेंका नदी में

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने के पतिला गांव में जहां एक 30 वर्षीय महिला की हत्या उसी के पति ने कर दी और शव को बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Sep 2020 4:22:52

पति ने ही किया पत्नी का खून, शव बोरे में भरकर फेंका नदी में

पैसों का लालच इंसान को अपराध की ओर ले जाता हैं और कई बार तो इंसान रिश्तों की लिहाज तक भूल जाता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने के पतिला गांव में जहां एक 30 वर्षीय महिला की हत्या उसी के पति ने कर दी और शव को बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया। मायके वालों ने आरोप लगाया हैं कि पति ने दो लाख रुपये के लिए इस घटना को अंजाम दिया। पति शंकर के खिलाफ हत्या और शव छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला के भाई राम जियावन द्वारा थाने में दी गई सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई। आरोपी के ताऊ (बड़े पिता) और चचेरे भाई से पूछताछ की गई तो ताऊ ने भतीजे द्वारा पत्नी की हत्या कर शव कुआनो में फेंकने की बात कही। इसके बाद पुलिस गटरा पुल पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मंगलवार को महिला का शव वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बक्सईघाट के साहेबगंज गांव के पास कुआनो नदी से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी के ताऊ ने बताया था कि रविवार को हत्या को अंजाम दिया गया। रविवार देर रात करीब दो बजे शव को बोरे में भरकर बाइक से गौर थाना क्षेत्र के कुआनो नदी पर बने गटरा पुल के नीचे फेंककर भतीजा फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद कप्तानगंज थाने की टीम तत्काल गटरा पुल पहुंच गई। गौर थाना प्रभारी पंकज कुमार गुप्ता की मदद से गोताखोरों को बुलाया गया और की तलाश शुरू करा दी गई।

एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि वर्ष 2009 में पैकोलिया थाना क्षेत्र के पोतनहरी गांव की सुभावती की शादी कप्तानगंज थाने के पतिला निवासी शंकर पुत्र झिनऊ के साथ हुई थी। शंकर के माता-पिता का निधन हो चुका है। बड़े पिता राम कुमार, बड़ी माता प्रेम शीला व चचेरे भाई के साथ दोनों रहते थे। संतान न पैदा होने के कारण शंकर पत्नी से रिश्ता तोड़ देना चाहता था। इसे लेकर कई बार पंचायत हो चुकी है। भाई का आरोप है कि इसी वजह से उसकी बहन को मार डाला गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल