न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : पांव पसार रहा सट्टेबाजी का अवैध खेल, 12 लोगों को किया गया गिरफ्तार, कोलकाता से आकर वाराणसी में दे रहे अंजाम

देश में आईपीएल को लेकर सट्टेबाजी का अवैध खेल जारी हैं और पुलिस द्वारा इस पर लगातार गिरफ्तारी की जा रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 11:34:59

उत्तरप्रदेश : पांव पसार रहा सट्टेबाजी का अवैध खेल, 12 लोगों को किया गया गिरफ्तार, कोलकाता से आकर वाराणसी में दे रहे अंजाम

इस बार का आईपीएल UAE में आयोजित कराया जा रहा हैं। लेकिन देश में इसको लेकर सट्टेबाजी का अवैध खेल जारी हैं और पुलिस द्वारा इस पर लगातार गिरफ्तारी की जा रही हैं। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टेबाजी की सूचना पर महमूरगंज के एक अपार्टमेंट के छठे तल स्थित फ्लैट में छापा मारा।

पुलिस ने फ्लैट से पश्चिम बंगाल निवासी 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से तीन लाख 64 हजार 690 रुपये, चार कार, 22 मोबाइल, चार लैपटॉप, एक टैबलेट, डोंगल और सात डायरी बरामद हुई। सभी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

कोलकाता और हावड़ा निवासी सट्टेबाज बीते कुछ दिन से महमूरगंज स्थित डिडवानिया अपार्टमेंट के छठे मंजिल पर फ्लैट नंबर 604 में रह रहे थे। क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय को बृहस्पतिवार की रात पता लगा कि किंग्स एलेवन पंजाब और हैदराबाद के मैच में डिडवानिया अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 604 में दांव लगाया जा रहा है।

इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने सिगरा इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ओझा व नगर निगम चौकी इंचार्ज रामनरेश यादव की टीम के साथ फ्लैट में छापा मारा। मौके से आशीष तिवारी, अश्विनी कुमार असमपुरिया, प्रतीक शर्मा, बलदेव सोनी, गौतम चौधरी, नवल मेहरा, अश्विनी तिवारी, चंदन यादव, संदीप कुमार चौहान, सौरभ सिंह, मनीष तिवारी और राजदेव चौधरी को गिरफ्तार किया गया।

सभी 12 आरोपी हावड़ा और कोलकाता के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मैच शुरू होने से पहले ही भाव तय करते थे। जीत और हार के बाद क्लाइंट से पैसे की वसूली और पैसे बांटने का काम करते थे। बरामद मोबाइल की कॉल डिटेल और डायरी में दर्ज विवरण की मदद से पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप